अवैध निर्माण के जिम्मेदार भाजपा नेताओं व अधिकारियों के घरों पर भी चले बुलडोजर सिसोदिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध निर्माण के जिम्मेदार भाजपा नेताओं व अधिकारियों के घरों पर भी चले बुलडोजर सिसोदिया

-पिछले 15 साल से निगम में सत्तासीन भाजपा को पहले क्यों नहीं दिखाई दिया भाजपा को अवैध निर्माण

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा –हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अवैध कब्जे पर कार्यवाही करने लगी इस दौरान कई बुलडोजर ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्यवाही पर स्थगन आदेश जारी किया था जिसके 2 घंटे बाद भी तोड़फोड़ चलता रहा।

यह कार्यवाही तब रुकी जब कार्यकर्ता अपने हाथों में स्थगन आदेश पत्र ले आए इसके बाद से ही यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है । दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि भाजपा ने अराजकता का माहौल बना रखा है यह पार्टी हर तरफ गुंडागर्दी और लफंगाई फैला रही है अगर इस गुंडागर्दी और लफंगा गिरी को जल्द से जल्द बंद नहीं किया तो हमारा देश किसी और दिशा की ओर चला जाएगा उन्होंने भाजपा को गुंडागर्दी की सरकार बताया है ।

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुए दंगों का भी जिक्र किया इसके साथ साथ सिसोदिया ने उन पर हुए हमले का जिम्मेदार सीधा सीधा भाजपा सरकार को ठहराया है बयान देते वक्त सिसोदिया ने भाजपा पर कई संगीन आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं ने जो अवैध निर्माण किया है उन पर भी बुलडोजर से कार्यवाही होनी चाहिए आज जहांगीरपुरी में भाजपा ने गरीबों के घर पर बुलडोजर चलवा दिए पिछले 15 सालों से एमसीडी में रही भाजपा सरकार ने पहले अवैध निर्माण करने वालों से अपनी जेब गर्म कर ली और उसके बाद उनकी 15 साल की कमाई को 1 मिनट में ध्वस्त कर दी ।

आपको बता दें ,कि पुलिस ने जहांगीरपुरी में मंदिर और मस्जिद दोनों के पास बुलडोजर से कार्यवाही की है सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब यह कार्यवाही रुक गई तो धार्मिक स्थलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है इसके साथ ही इलाके की दुकानें एक बार फिर बंद हो गई है जहांगीरपुरी में दहशत का माहौल अभी भी बना हुआ है ऐसे में कई बड़े नेता जहांगीरपुरी को लेकर बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही बुलडोजर के तोड़फोड़ के बाद अब जहांगीरपुरी में रास्ते में पड़े मलबे को हटाने का काम चल रहा है ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox