दिल्ली के स्वयं सहायता समूह ने बेंगलुरू में लगाया आजीविका मेला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के स्वयं सहायता समूह ने बेंगलुरू में लगाया आजीविका मेला

-देशभर के चुनिंदा 200 स्वयं सहायता समुहों ने लिया भाग, सीएम बोम्मई ने किया मेले का उद्घाटन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कर्नाटक/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और राष्ट्रीय ग्रमीण आजीविका मिशन द्वारा कर्नाटक के बेंगलूरू के नेशनल कॉलेज मे आयोजित ’संजिवनी सरस मेला ’2022 का आयोजन किया गया। इस मेले का राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा उद्घाटन किया गया जिसमें देश भर से चुनिंदा 200 स्वंम सहायता समूहो एसएचजी ने भाग लिया और अपने हाथ से बने सामान को सेल व प्रदर्शन किया। सरस मेला मे दिल्ली से 6 स्वंम सहायता समूहों ने भाग लिया और लोगों ने सामानों को लोगो ने जम खरीदारी भी की।
                राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दिल्ली के स्टेट मिशन मैनेजर श्री शीलकान्त शर्मा जी ने एक वार्ता में बताया की हमारे साथ काम करने वाली  मनीषा इंटर प्राइजेस स्वंम सहायता समूह, उड़ान स्वंम सहायता समूह, श्री गणेश स्वंम सहायता समूह, जीविका स्वंम सहायता समूह, शिवा स्वंम सहायता समूह एवं संचित स्वंम सहायता समूह ने मेले के दौरान अन्य समूहों को जीएसटी, मार्केटिंग, उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन, पेकेजिंग जैसे कई विषयों पर  ट्रेनिंग दी। देश के विभिन्न राज्यो के मजेदार व प्रसिद्ध व्यंजनो को भी फ़ूड स्टाल के माध्यम से एसएचजी द्वारा बनाया गया था। उन्होंने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा ठहरने व खानपान, ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था की गई थी। मेले में देश के विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नजदीक से देखने का और प्रांतीय भाषाओं को सुनने व जानने का सभी एसएचजी को मौका मिला।  
               सरस मेला का आयोजन कर्नाटका सरकार द्वारा 8 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक किया गया था जो काफी सफल रहा। दिल्ली राज्य के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक निर्देशक डॉ मोनिका प्रियदर्शिनी व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्रीमती गीता ग्रोवर ने सभी प्रतिभागि स्वंम सहायता समूहों को दिल्ली से अनुमति प्रदान कर मेले में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया गया था। सरस मेला बेंगलुरु मे दिल्ली टीम से कोऑर्डिनेटर नवीन कोटिया, निष्ठा और सिटी मिशन मैनेजर रुक्मणि व धरती स्वंम सहायता समूहों के साथ मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox