अधिकारी कैमिकल स्टोरेज में अग्निशमन व गैस रिसाव से संबंधित सुरक्षा उपायों की करें जांच- दुष्यंत चौटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अधिकारी कैमिकल स्टोरेज में अग्निशमन व गैस रिसाव से संबंधित सुरक्षा उपायों की करें जांच- दुष्यंत चौटाला

-आगजनी की बढती घटनाओं को रोकने को लेकर डिप्टी सीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक
-डिप्टी सीएम ने उद्योगपतियों से 60 दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के दिये निर्देश, फिर होगी जांच
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- 20 अप्रैल को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश के सभी उद्योगों के कैमिकल स्टोरेज में अग्निशमन व गैस रिसाव से संबंधित सुरक्षा उपायों की जांच करें और इस संबंध में एक एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) भी तैयार करें। संबंधित उद्योग अगले 60 दिन में अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें और उसके बाद औचक निरीक्षण कर जांच आरंभ कर दें।
डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां श्रम विभाग,उद्योग एवं वाणिज्य तथा अग्निशमन सेवाएं निदेशालय के वरिष्ठड्ढ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
         श्री दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट में मजदूरों की मौत व हिसार में दुकान, भिवानी में खेतों में फसलें जलने जैसी कई अन्य घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार के लिए गरीब, मजदूर, किसान व दुकानदार की जान व माल अनमोल है, इनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जिलों में सूचना भेज दें कि जिन उद्योगों के पास किसी ईंधन या कैमिकल का स्टोरेज है तो वे विभाग के पोर्टल पर अगले 60 दिन में जानकारी अपलोड कर दें और साथ ही आगामी अग्निशमन सेवाएं निदेशालय से अग्निशमन की एनओसी लेना सुनिश्चित करें। कैमिकल स्टोरेज के लिए प्रमाणिकरण करवाना भी आवश्यक है।
    उन्होंने शॉर्ट सर्किट से खेतों में फसलों में आग लगने व दुकानों में सामान जलने के बढ़ते मामलों में बिजली विभाग के अधिकारियों को उक्त घटनाओं की जांच करने व भविष्य में रोक लगाने के लिए ऐहतियात कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाल ही में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट में जहरीली गैस के कारण मजदूरों की जान चली जाने पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में श्रम विभाग द्वारा एसओपी बनाई जानी चाहिए ताकि सिवरेज में सफाई आदि कार्य करने के लिए नीचे उतरने वाले मजदूरों को ऑक्सीजन सिलेंडर या अन्य उपकरण मुहैया करवाए जाएं।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिचित करें कि उक्त मामलों से संबंधित उद्योग अगले 60 दिन में अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें और उसके बाद औचक निरीक्षण कर जांच आरंभ कर दें।
   बैठक में श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक श्री अशोक मीणा समेत अन्य वरिष्ठड्ढ अधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox