नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मानसी शर्मा – गर्मियां शुरु हो चुकी है अब लोग गर्मी से होंने वाली लू से लोग काफी ज्यादा परेशान होंने लगे है। इन गर्मियों अगर आप कुछ हेलथी ड्रिंग्स का सेवन कर के गर्मी में थोड़ी राहत पा सकते है । फलों का राजा आम आखिरकार किसे पंसद नहीं है ।आज हम आपको आम की कुछ ऐसे ही हेल्थी ड्रिंग्स बताने जा रहे है जो आपको आप को इन गर्मियों में तरो ताज़ा रखेंगी ।
मेंगो मिंट जुस – यह जूस बनाने के लिए आम के छिलके निकाले और उसके छोटे टुकड़े कर मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड कर लें । वहीं इसमें दही, थोड़ी सी शक्कर और कुछ टुकड़े बर्फ के मिलाकर इन्हें भी अच्छी तरह ब्लेंड करें । आखिर में इसे पुदीने की पत्ती डालकर सजाएं ।
कच्ची कैरी जुस – इस जुस में कच्चे आम को छिल्के उतार कर छोटे पीसों में काटे और मिक्सर में बारीक पीस ले। बाद में इसमें पुदीना, पीस भुना जीरा , नमक मिलाकर इसे छान लें। आखिर में इस जुस में गुड़ का पानी मिलाएं । लो, आपका जुस बन कर तैयार है ।
मैंगो एवोकेडो जुस – ड्रिंक बनाने के लिए एवोकेडो छीलकर मिक्सी में पीसे । इसमें आम के कुछ टुकड़े डालें और ऊपर से नींबू और संतरे का रस मिलाएं । इन सभी को स्मूद होने तक मिक्सर में पीस लें । आपका जुस तैयार है।
मैंगो स्मूदी जुस – इसे बनाने के लिए आम के गूदे को स्मूद होने तक मिक्सर में पीसे । बाद में इसमें ठंडे दूध और दही मिलाकर झागदार होने तक मिक्सी में चलाएं। स्मूदी को मीठा करने के लिए शहद डालें और ऊपर से इसमें कुछ इलायची के दाने डालकर सजाएं ।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े