श्री राम के चरित्र को जीवन में अपनाये – डॉ. नरेन्द्र आहुजा विवेक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री राम के चरित्र को जीवन में अपनाये – डॉ. नरेन्द्र आहुजा विवेक

  • “श्री राम भक्त कौन” पर गोष्ठी सम्पन्न

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में रामनवमी के उपलक्ष्य में “श्री राम भक्त कौन” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।मुख्य वक्ता हरियाणा के पूर्व राज्य औषधि नियन्त्रक एवं परिषद के हरियाणा के प्रभारी नरेंन्द्र आहूजा विवेक ने कहा कि जिस विधि राखे राम ता विधि रहिए मानने वाला ही राम भक्त होता है।
हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन आदर्शों मान्यताओं यज्ञ रक्षा और योग की जीवन पद्धति को अपनाना चाहिए। जैसे श्री राम राजतिलक और वनगमन के समय समभाव रहे थे ।

वैसे ही जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में स्थितप्रज्ञ होकर समभाव रहना चाहिए। जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्राण जाएं पर वचन ना जाए पर चलते हुए कभी अपना वचन नहीं तोड़ते थे। वैसे ही हमें भी कभी अपना वचन भंग नहीं करना चाहिए। हमें अपने मन मन्दिर में राम के आदर्शों को स्थापित कर अपने मन मंदिर में राम मंदिर की स्थापना करनी चाहिए। राम मंदिर ही राम राज्य की स्थापना की तरफ एक मील का पत्थर साबित होगा।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि श्री राम गुणों की खान थे उनका चरित्र उत्तम कोटि का था उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है । मुख्य अतिथि तिहाड़ जेल के पूर्व ला ऑफिसर सुनील गुप्ता व अध्यक्ष वेद प्रकाश ने भी श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डाला । राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि आर्य समाज चित्र नहीं चरित्र की पूजा करता है ।
गायक रविन्द्र गुप्ता, पिंकी आर्या,दीप्ति सपरा, रचना वर्मा,ईश्वर देवी,कमला हंस,कमलेश चांदना, अंजू आहुजा, रेखा गौतम, राजश्री यादव, कौशल्या अरोड़ा,रजनी चुघ, सरला बजाज,कुसुम भंड़ारी, प्रवीना ठक्कर आदि के मधुर भजन हुए ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox