यूरिन में जलन की समस्यों को दूर करेगा हरा पुदीना,जानिए पुदीने के लाभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूरिन में जलन की समस्यों को दूर करेगा हरा पुदीना,जानिए पुदीने के लाभ


नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ मानसी शर्मा- आज अपने इस लेख में हम आपको गर्मी से राहत दिलाने वाले प्रकृति के उस नायाब औषधि के बारे में बताते हैं जो खाने के साथ-साथ कई औषधिय रूप में भी काम करता है। पुदीना सबसे ज्यादा अपने अनोखे स्वाद के लिए ही जाना जाता है पुदीने की चटनी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। पुदीना गर्मियों में खूब इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मी भरे मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाती है। पुदीने में  प्रचूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

बाल झड़ने की समस्या में कारगर पुदीना 

पुदीना अपने वातशामक गुण के कारण बालों के रूखेपन को कम करने में सहयोग देता है। ऐसा होने से बालों की रूसी एंव उनका बेजान होकर झड़ना और टूटना कम होता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।

मुंह के छालों को करे दूर

मुंह में छाले हो जाने पर यदि पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाकर उससे गरारे किए जाए तो मुंह के छालों में आराम मिलने के साथ-साथ यह  तीव्रता से ठीक हो जाते हैं।

Fresh mint tea on the garden table

कान दर्द में लाभकारी

कान के दर्द में पुदीने का इस्तेमाल करने से लाभ मिलता है। ठंड लगने पर या कान में पानी चले जाने पर कान में दर्द होने लगता है, ऐसे में पुदीने का रस कान में डालने से आराम मिलता है 1 से 2 बूंद पुदीने के रस की कान में डालने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

यूरिन में जलन की समस्या को करे दूर

अगर आपको गर्मीयों में पेशाब करते समय जलन व तकलीफ महसूस होती है, तो आप 4 से 5 पत्तियों को एक गिलास पानी में उबालें और उसमें 1 चम्मच मिश्री डालकर इस काढ़े को ठंड़ा होने पर छान लें, और दिन में थोड़ा-थोड़ा करके इस काढ़े का सेवन करें। इसका नियमित सेवन करने से जलन व पेशाब में राहत मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox