आप में शामिल हुए पूर्व एडीजी बी भास्कर राव, केजरीवाल की नीतियों से थे प्रभावित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप में शामिल हुए पूर्व एडीजी बी भास्कर राव, केजरीवाल की नीतियों से थे प्रभावित

-कर्नाटक में आप को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे काम, पुलिस सेवा के बाद अब जन सेवा करने का लिया निर्णय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/कर्नाटक/भावना शर्मा/- पुलिस अधिकारियों द्वारा खाकी छोड़ खादी पहनने का चलन काफी पुराना रहा है। इसी कड़ी में अब कर्नाटक के पूर्व एडीजी बी भास्कर राव का भी नाम जुड़ गया है। बी भास्कर राव सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी में शामिल होने पर श्री राव का स्वगत किया तथा इसकी विधिवत घोषणा की। श्री राव कर्नाटक के पूर्व एडीजी रहे है और पिछले साल उन्होने पुलिस बल सेवा से र्त्याग पत्र दे दिया था।
                 कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी और बेंगलुरु के मूल निवासी बी भास्कर राव 32 साल तक विभिन्न पदों पर पुलिस बल की सेवा करने के बाद सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। श्री राव के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को दक्षिण भारत में पार्टी की एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत इस साल बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम) के चुनावों से होगी।   इस अवसर पर ’आप’ की कर्नाटक इकाई के संयोजक पृथ्वी रेड्डी, राज्य के चुनाव प्रभारी और तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडे, संगठन सचिव दामोदरन और अन्य नेता यहां पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।
                भास्कर राव, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) के रूप में कार्यरत थे, ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पिछले साल सितंबर में सेवा से इस्तीफा दे दिया था। कर्नाटक सरकार द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार करने और उन्हें अपने कर्तव्यों से मुक्त करने के बाद उन्होंने शुक्रवार को ’आप’ में शामिल होने के लिए अपना कार्यालय छोड़ दिया। ’आप’ के नेताओं का मानना है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की लोकप्रियता और दबदबे से ’आप’ को राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी विस्तार योजना को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी, जो वर्तमान में भाजपा द्वारा शासित है।’आप’ ने 2018 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ा था और कुल 124 विधानसभा सीटों में से 28 पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन तब वह अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। पंजाब में अपनी शानदार जीत के दम पर ’आप’ इस बार दक्षिणी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की उम्मीद कर रही है।
                अपनी सेवा के दौरान, भास्कर राव ने विभिन्न पदों पर कार्य किया और बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर, राज्य परिवहन आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आंतरिक सुरक्षा के रूप में भी सेवाएं दीं। उन्हें 2015 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 2008 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और 2000 में एक युद्धक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना में प्रदान की गई सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक प्रदान किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox