-शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी और केजीएफ चैप्टर-2 में देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर
-तेलगू फिल्म जर्सी का बॉलिवुड रिमेक है ये फिल्म
-क्रिकेट पर आधारित है फिल्म
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बॉलिवुड/भावना शर्मा/- शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की आने वाली नई फिल्म जर्सी का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूटृयूब अकांउट पर रिलीज कर दिया है। उनकी यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। गौरतलब है कि यह फिल्म तेलगू जर्सी फिल्म का बॉलिवुड रिमेक है। शाहिद के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि उनके फैंस के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। इससे पहले भी फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
इस ट्रेलर में शाहिद कपूर का क्रिकेट में वापसी को लेकर संघर्ष, उनकी और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी की कुछ अनोखी झलकियां देखने को मिली हैं। फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और अब तक इस ट्रेलर को लाखों व्यूज़ भी मिल चुके हैं। गौरतलब है कि जर्सी फिल्म की रिलीजिंग डेट 14 अप्रैल को है लेकिन इस तारीख में एक ट्विस्ट ये भी है कि हंबल फिल्म कंपनी के बैनर तले और प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 भी इसी डेट पर रिलीज हो रही है, सीधा-सीधा कहें तो शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी और केजीएफ चैप्टर-2 में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इससे पहले साल 2018 में केजीएफ चैप्टर-1 को रिलीज किया गया था।
अब देखिए मूवी का ट्रेलर


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े