
मित्रो ! है यह दिवस महान
ब्रह्मा जी का शुभ वरदान
की थी इस पृथ्वी की रचना
सही है जिसमें अपनी जान
हर्ष नया, उत्कर्ष नया
मर्यादित आदर्श नया
लेकर आए शुभ संदेश
मंगलमय हो वर्ष नया
हम हैं ऋषियों की सन्तान
दिया जिन्होंने जग को ज्ञान
सकल विश्व परिवार है अपना
है अपनी संस्कृति महान
भारत जो जग से न्यारा है
हमको प्राणों से प्यारा है
हम बेटे भारत मां के हैं
यही जाति-धर्म हमारा है
गीतों, ग़ज़लों, कविताओं में
शहरों, कस्बों और गांवों में
उस प्यार की खुशबू बांटेंगे
जो बंधा नहीं सीमाओं में
बेटी बचाओ
नारी-शक्ति को सदा कहते रहे महान ,
उसके दुर्गा रूप को देते हो सम्मान ।
देते हो सम्मान मगर तब क्या हो जाता ,
जब कन्या है गर्भ में अल्ट्रासाऊंड बताता ।
केवल नवरात्रों में उसके गुण न गाओ ,
बेटी देश बचाएगी , तुम उसे बचाओ !
लेखक- कृष्ण गोपाल विद्यार्थी





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!