मोबाइल के घातक परिणाम आये सामने, बिहार में पोर्न वीडियों देख 6 बच्चों ने किया 2 बच्चियों से गैंग रेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोबाइल के घातक परिणाम आये सामने, बिहार में पोर्न वीडियों देख 6 बच्चों ने किया 2 बच्चियों से गैंग रेप

-बच्चों की उम्र 10 से 12 साल और बच्चियों की उम्र बताई जा रही 8 साल, 2 बच्चे पकड़े गये

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- यूं ही बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने के लिए नही कहा जाता है। लेकिन कोरोना काल में अधिकतर बच्चों ने ऑन लाइन क्लास मोबाइल फोनो पर ही ली है जिसके अब घातक परिणाम भी सामने आ रहे है। इसी से जुड़ा एक चौकाने वाला मामला बिहार के शेखपुरा से सामने आया है, जहां बरबीघा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम 6 नाबालिग लड़कों ने आठ साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप किया। इसके बाद बच्चियों को 3 रुपए दिए और कहा कि इसके बारे में किसी को मत बताना। सूचना मिलने के बाद बरबीघा थाना पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल 2 लड़कों को पकड़ लिया है, जबकि 4 अभी फरार हैं। सभी लड़कों ने गैंगरेप करने से पहले साथ में बैठकर मोबाइल में पोर्न वीडियो देखा था।
                 घटना के संबंध में पीड़िता की दादी ने बरबीघा थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक ने बताया कि सभी 6 दोस्तों ने शाम करीब 5-6 बजे के दौरान एक जगह बैठकर मोबाइल पर पोर्न देखा। इसके बाद उन्होंने वैसी ही हरकत करनी चाही। वहां से कुछ ही दूर गांव के खेत में 2 लड़कियां साग तोड़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने उन बच्चियों को उठा लिया और बारी-बारी से दोनों बच्चियों के साथ रेप किया।
               पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल सभी लड़के 10 से 12 साल के हैं, जबकि दोनों बच्चियां 8 साल की हैं। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में सोमवार देर शाम पीड़िता की दादी ने केस दर्ज कराया है। दोनों बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए शेखपुरा भेजा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बच्चों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
                सूत्रों ने बताया कि गैंगरेप के बाद जब दोनों बच्चियां रोने लगीं तो लड़कों ने एक बच्ची के हाथ में 3 रुपए पकड़ा दिए और कहा कि किसी को कुछ मत बताना। थाने में शिकायत करने आई दादी ने बताया कि मेरी पोती जब घर आई तो वह रो रही थी। जब जोर देकर पूछा तो पूरी बात बात सामने आई। इस घटना की खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox