टि्वटर मोदी का पालतू है, बोल रहे यह “कांग्रेसी” नेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टि्वटर मोदी का पालतू है, बोल रहे यह “कांग्रेसी” नेता

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– आज के युग में सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का एक बहुत महत्वपूर्ण जरिया बन गया है, और इसमें ट्विटर की भूमिका शायद सबसे अहम हैं। हाल ही में ट्विटर पर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के तरफ से ट्विटर एक्सपोज्ड (#TwitterExposed) का मुद्दा उठाया गया है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी राजनितिक पार्टी भाजपा पर अवैध तरीके से टि्वटर पर फॉलोअर्स बढवाने और दूसरों के फॉलोअर्स रुकवाने का आरोप लगाया हैं।

इन आरोपों पर कईं कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का समर्थन करते हुए, नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते दिखाई दे रहे थे। उन्हीं में से हमेशा अपनी बातों और कार्यों की वजह से विवाद में रहने वाले, राजस्थान के प्रवक्ता, राष्ट्रिय सह संयोजक(डिजीटल एंड सोशल मीडिया) “नितिन अग्रवाल” ने इन आरोपों को सही बताते हुए,” ट्विटर को मोदी का पालतू बताया है, उन्होंने अपने इस ट्वीट में एक ग्राफ के साथ लिखी हुई न्यूज़ साझा की है और अपनी इस ट्वीट में चुनौतीपूर्ण शब्दों में लिखा है कि, “कितना भी कुछ कर लो, हम दबे हुए भारत की आवाज को नहीं दबने देंगे।” इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी एक ट्वीट मे कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिन तस्वीरों में फॉलोअर्स का सीधा-सीधा रुक जाना और मध्यम गति से चलना साफ साफ स्पष्ट हो रहा था, फिर भी उन फोटो या तस्वीरों से नरेन्द्र मोदी या अन्य किसी भाजपा कार्यकर्ता पर इल्जाम स्पष्ट रूप से साबित नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा इन आरोपों पर भाजपा कार्यकर्ता, कैसी प्रतिक्रिया दिखाते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox