-इनेलो का बड़ा ऐलान, आगामी नगर परिषद एवं पालिका चुनावों के लिए किए प्रभारी नियुक्त
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में नगर परिषद एवं पालिका के चुनावों को लेकर इनेलो पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि पार्टी इस बार नगर परिषद एवं पालिका चुनावों में पार्टी बैनर पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने चुनावों को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली है और इसके लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिये है। साथ ही उन्होने कहा कि इस बार पार्टी सभी नगर परिषद एवं पालिका चुनाव जीतेगी।
उन्होने विभिन्न जिलो व मंडलों के प्रभारियों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद के चुनाव के लिए जिला अम्बाला कैंट और कालका के लिए पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, चरखी दादरी के लिए विजय पंचगामा, टोहाना के लिए भूपेंद्र सिंह दरियापुर, सोहना के लिए रोहताश खटाणा एवं इब्राहिम पहलवान, हांसी के लिए सुनील लाम्बा, झज्जर के लिए पूर्व विधायक नरेश शर्मा, बहादुरगढ़ के लिए नफे सिंह राठी, जींद के लिए विजेंद्र रेढू एवं सतीश जैन, नरवाना के लिए पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, कैथल के लिए अशोक जैन, नूंह के लिए इब्राहिम पहलवान, पलवल के लिए देवेंद्र चौहान, होडल के लिए अजीत बॉबी, गोहाना के लिए पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी, फतेहाबाद के लिए बलविंद्र कैरों, भिवानी के लिए रवि महमिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका चुनाव के लिए नारायणगढ़ से संदीप गुज्जर, रतिया के लिए पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, भूना के लिए बलविंद्र कैरों, बरवाला के लिए उमेद लोहान, सफीदों के लिए कर्ण चहल, उचाना एवं राजौंद के लिए राजपाल माजरा, चीका के लिए भूपेंद्र सिंह, घरौंडा के लिए पूर्व विधायक रेखा राणा, तरावड़ी के लिए रामकुमार ऐबला, निसिंग के लिए हरदीप सिंह लागर, असंध के लिए जसवीर राणा, फूल सिंह मंजूरा और धर्मबीर पाढा, शाहबाद के लिए प्रकाश भारती, पेहवा के लिए गगन संधू, लाडवा के लिए पूर्ण सिंह बडशामी, महेंद्रगढ़ के लिए सुरेंद्र कौशिक, नांगल चौधरी के लिए जसबीर ढिल्लों, फिरोजपुर झिरका के लिए खलील अहमद, पुन्हाना के लिए सुभान खान, समालखा के लिए राजपाल तूरन, बावल के लिए अटलवीर कटारिया, महम के लिए सतीश राठी, गन्नौर के लिए जितेंद्र नांदल और सढ़ौरा के लिए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को प्रभारी बनाया गया है।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार