डीएसपी गरिमा के गांव पंहुचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीएसपी गरिमा के गांव पंहुचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

-लाडली बेटी को ग्रामीणो व जिले की विभिन्न खापों ने किया सम्मानित
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/चरखी दादरी/जयवीर फोगाट/- गांव धिकाड़ा की लाडली बेटी गरिमा देवी के डीएसपी बन गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर उनका भव्य स्वागत करते हुए इस होनहार बेटी को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता सांगवान खाप 40 सचिव नरसिंह डी पी ई ने की।
                इस दौरान समारोह में विभिन्न खापों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि दिलबाग प्रधान बिरही, सूरजभान प्रधान, बलवंत फौगाट, जिले सिंह जाखड, हरिओम जाखड़, महाबीर रानीला पंवार, नितिन जांघू, नंदलाल ठुकराल, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सेठ, सतीश बंधु, पूर्व सरपंच प्रताप, सुशील धानक, नफे सिंह लाहली, जसबीर बाक्सर, रणसिंह झोझू कलां, बिजेंद्र झोझू, बलाली सरपंच अतरसिंह, किसान नेत्री अनोखी देवी आदि ने शिरकत की। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा गरिमा देवी का स्वागत फूल मालाओं से किया। इसके साथ ही पगड़ी पहनाते हुए उनकी उपलब्धि की बधाई दी गई व स्मृति चिहन भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। मौजिज व्यक्तियों द्वारा गरिमा देवी के संघर्ष व उपलब्धियों से युवाओं को प्रेरणा लेने का आहवान किया किया कि वो ग्रामीण पृष्ठभूमि में रहने के चलते अपनी प्रतिभा को कम न समझे, लगतार मेहनत करे तो हर मुकाम पाया जा सकता है। आयोजन में हिसार दूरर्शन से जिले सिंह जाखड़ व डीपीडीओ को भी सम्मानित किया गया।
                बतौर मुख्य अतिथि नवचयनित डीएसपी गरिमा देवी ने कहा कि किसी भी जीवन में अगर सफलता को पाना है तो लगातार आगे बढने के लिए प्रयास करते रहे, कितनी भी मुश्किले आए घबराए नहीं। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट है तो कोई आपके मार्ग में बाधा नहीं बन सकता। शिक्षा प्रत्येक सफलता की पहली व सबसे अहम सीढी है, इसलिए अपने बच्चों को पढाए लिखाए। बच्चों के संस्कारों पर ध्यान रखे उनकों जितना अधिक हो सके सही संगति में रहने को प्रेरित करे किसी भी गलत वातावरण में हरगिज न रहने दे। माता पिता अपने बच्चों में लैंगिक भेदभाव न करे, लड़का व लड़की दोनों समान है और अवसर मिलने पर दोनों सफलता पा सकते हैं। बच्चों को मित्रवत व्यवाहार रखते हुए उनके हृदय की बात जाने व समझे। इसके साथ ही उन्होंने सभी से आहवान किया कि हमारे समाज व परंपराओं में घूंघट व पर्दा प्रथा अहम है, लेकिन वक्त की जरूरत को देखते हुए अपनी बहू बेटियों को इसमें थोड़ी छूट भी प्रदान करे, जिससे वो आगे बढकर खुलकर कार्य कर सके। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रताप, राम सिंह फौरमैन, पूर्व सरपंच ईश्वर, सुखदेव, महेंद्र प्रजापत, ईश्वर नंबरदार आदि थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox