नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– शाहरुख खान की पठान फिल्म का टीजर आने के बाद से ही, सलमान खान की Tiger3, ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गई थी, हाल ही में शुक्रवार 4 मार्च को इस फिल्म के डायरेक्टर “अली अब्बास जफर” और फिल्म में “टाइगर” की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने, और एक था टाइगर से लगातार टाइगर की टाइग्रेस रही कैटरीना कैफ ने, अपने टि्वटर अकाउंट से Tiger3 के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट वीडियो जाहिर किया है। Tiger3, 21 April ईद के समय 2023 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग का ज्यादातर हिस्सा भारत के बाहर शूट किया गया है।
फिल्म एक था टाइगर 2008 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। जिसके बाद दर्शकों की भारी डिमांड पर इसके दूसरे पार्ट टाइगर जिंदा है को भी रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने ऑनस्क्रीन काफी प्यार दिया था। लगातार दोनों फिल्मों को मिली सक्सेस के बाद अब इस फिल्म के मेकर्स ने Tiger3 का भी ऐलान कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार सलमान खान की Tiger3 मूवी में इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं, हालांकि इस पर अभी किसी प्रकार की पुष्टी फिल्म के मेकर्स ने नहीं की है।

ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि, सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा कौन-कौन से एक्टर–एक्ट्रेस इस बार इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। Tiger3 फिल्म, एक RAW के एजेंट पर आधारित काल्पनिक कहानी है, जहां एक RAW एजेंट को जब किसी ISI एजेंट से प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए किस हद तक गुजर सकता है, यह “एक था टाइगर” फिल्म की कहानी थी।

हालांकि “टाइगर जिंदा है” से सलमान खान ने, टाइगर की भूमिका निभाते हुए इतना तो स्पष्ट कर दिया था कि, देशभक्ति और देश प्रेम से ज्यादा बड़ा कुछ नहीं होता, जब देश पर मुसीबत आती है तो कितनी भी आपसी अनबन क्यों ना हो, सब कुछ छोड़ बस आप देश का भला करने में लग जाते हैं, ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि, इस बार फिल्म के मेकर्स Tiger3 में कहानी का कौन सा मोड़ लेकर आएंगे।


More Stories
एक वीडियो क्लिप बनी राकेश बेदी के लिए विवाद का कारण, मांगनी पड़ी माफी
डीडी और पोगों के बाद चर्चा में बॉलीवुड की रामायण, ऋतिक ने जताई नाराजगी!
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
शादी की अटकलों के बीच मुंबई में साथ दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
‘बॉर्डर 2’ पर नहीं पड़ा ‘मर्दानी 3’ का असर, नई रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रही फीकी