पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूपीआई लाभार्थी लेनदेन और फास्टैग का लीडर बनाः सतीश गुप्ता, पीपीबीएल सीईओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूपीआई लाभार्थी लेनदेन और फास्टैग का लीडर बनाः सतीश गुप्ता, पीपीबीएल सीईओ

-जनवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने टॉप लाभार्थी बैंक के रूप में 957 मिलियन से ज्यादा यूपीआई लेनदेन दर्ज किये; कुल 1.3 करोड़ इश्यूएंस के साथ फास्टैग में अग्रणी
-जनवरी 2022 में यूपीआई लेनदेन के लिये टॉप लाभार्थी बैंक बना हुआ है
-जनवरी महीने में 4.3 लाख नये कार्ड जारी रखने के साथ फास्टैग सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है
-यूपीआई और फास्टैग सेगमेंट्स में वृद्धि ग्राहकों के बीच पेटीएम पेमेंट्स बैंक की लोकप्रियता दिखाती है
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 25 फरवरी 2022के लिये नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के डाटा के मुताबिक, भारत के देशी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) द्वारा देश के यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) परितंत्र और फास्टैग सेगमेंट का नेतृत्व जारी है। पीपीबीएल ने जनवरी 2022 में 957.39 मिलियन यूपीआई लेनदेन दर्ज कर देश के टॉप यूपीआई लाभार्थी बैंक के रूप में अपनी स्थिति को और भी मजबूत किया है। पीपीबीएल से पावर्ड पेटीएम यूपीआई काफी तेज और सुरक्षित मनी ट्रांसफर देता है।
बैंक ने फास्टैग सेगमेंट में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है और जनवरी 2022 में 4.3 लाख से ज्यादा फास्टैग जारी किये है। पेटीएम फास्टैग की इस बेजोड़ लोकप्रियता का कारण उसके द्वारा यूजर्स को सीधे पेटीम वालेट से भुगतान करने की सुविधा देना है। यूजर्स को अपने फास्टैग्स रिचार्ज करने के लिये कोई अलग खाता बनाने या वालेट डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

यूपीआई लेनदेन के लिये सबसे अच्छा ठिकाना
यूपीआई के परितंत्र में एक लाभार्थी बैंक के तौर पर पीपीबीएल की वृद्धि दिखाती है कि अब ज्यादा ग्राहक रोजाना के भुगतानों या बचत के लिये अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में पैसा लेना पसंद करते हैं। इससे पहले, दिसंबर 2021 में पीपीबीएल देश का पहला यूपीआई लाभार्थी बैंक बना था, जिसने एक महीने में 926 मिलियन से ज्यादा यूपीआई लेनदेन की उपलब्धि हासिल की थी। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के ताजा जारी डाटा के अनुसार यह यूपीआई लेनदेन के लिये अग्रणी विप्रेषक बैंकों में से एक बना हुआ है।
पीपीबीएल को देश में डिजिटल पेमेंट्स की वृद्धि को गति देने में उसकी भूमिका के लिये हाल ही में भारत सरकार ने सराहा था। उसे लेनदेन के वॉल्यूम, व्यापारियों को शामिल करने और लेनदेन की सफलता की दर के संदर्भ में सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया था।

फास्टैग्स का अग्रणी जारीकर्ता
जनवरी 2022 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने 4.3 लाख से ज्यादा फास्टैग्स जारी किये और इस सेगमेंट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखी।पेटीएम फास्टैग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, क्योंकि बैंक न्यूनतम दस्तावेजों, तुरंत सक्रियण और उन्नत ग्राहक सेवा सहयोग के साथ अबाध तरीके से जुड़ने पर जोर दे रहा है। पेटीएम फास्टैग यूजर्स की पहली पसंद भी बन चुका है, क्योंकि यह उन्हें सीधे पेटीएम वालेट से भुगतान करने की अनुमति देता है और उन्हें रिचार्ज के लिये कोई अलग खाता बनाने की जरूरत नहीं होती है।
फास्टैग बिजनेस ने नये यूजर्स को शामिल करने में मदद के अलावा बैंक के राजस्व को भी उल्लेखनीय ढंग से बढ़ाने में सहायता की है। पीपीबीएल अब तक 1.29 करोड़ से ज्यादा फास्टैग्स जारी कर चुका है, जो ज्यादातर अधिकृत बैंकों द्वारा जारी फास्टैग्स की संयुक्त संख्या से अधिक हैं।
पीपीबीएल नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) प्रोग्राम के लिये टोल प्लाजा के सबसे बड़े अधिग्राहकों में से एक भी है, जो देशव्यापी अंतःप्रचालनीय टोल भुगतान समाधान की पेशकश करता है। पीपीबीएल ने राष्ट्रीय और प्रांतों के राजमार्गों पर 200 से ज्यादा टोल प्लाजा को डिजिटल तरीके से टोल शुल्क लेने में सक्षम बनाया है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सतीश गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों के लिये डिजिटल बैंकिंग के सर्वश्रेष्ठ को लाना और वित्तीय समावेशन के टूल्स से उन्हें सक्षम बनाना है। हमारे उत्पादों, जैसे पेटीएम यूपीआई और पेटीएम फास्टैग को बड़े पैमाने पर अपनाया गया है, जो टेक्नोलॉजी के मामले में हमारे मजबूत बुनियादी ढांचे और हमारे द्वारा पेश किये जाने वाले डिजिटल बैंकिंग के अबाध अनुभव का प्रमाण है। हम सभी के लिये डिजिटल पेमेंट्स में पहुँचने की योग्यता को आसान बनाना जारी रखने की आशा करते हैं।”

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के विषय मेंः
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का भारत में मोबाइल ट्रांजेक्शंस के मामले में पैमाना सबसे बड़ा है। यह बैंक अपने भागीदारों और पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स, जैसे वैलेट्स, यूपीआई, फास्टैग, आदि और अन्य सेवाओं के साथ भारतीयों के लिये मोबाइल-ओन्ली बचत खातों, चालू खातों, सावधि जमा से श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डिजिटल पेमेंट एवं बैंकिंग के अनुभव की पेशकश करता है। यह बैंक सबसे बड़ा यूपीआई लाभार्थी बैंक है, जिसका टेक्निकल डिक्लाइन रेट अप्रैल 2021 तक लाभार्थी और विप्रेषक बैंकों के बीच सबसे कम है। यह भारत में फास्टैग्स का सबसे बड़ा अधिग्राहक और जारीकर्ता भी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox