दिचाऊं वार्ड : कार्यकर्ता सम्मेलन में नीलम कृष्ण पहलवान ने दिखाया दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं वार्ड : कार्यकर्ता सम्मेलन में नीलम कृष्ण पहलवान ने दिखाया दम

-कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने कहा तन-मन-धन से साथ
-कहा-विकास पुरूष के सपनों के लिए हम सब भरत सिंह बनकर करेंगे काम, समर्थकों का जताया आभार
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में निगम चुनावों के ऐलान के बाद भावी उम्मीदवारों ने अपना जनसमर्थन अभियान छेड़ दिया है। भावी उम्मीदवार क्षेत्र में अपना दमखम दिखाने के लिए जनसभाओं व सम्मेलनों का सहारा ले रहे है। रविवार को दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरीये अपना दम दिखाया। इस सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब का आभार प्रकट करते हुए नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि भरत सिंह के  सपनों को पूर्ण करने के लिए हम सबकों भरत सिंह बनना होगा। वहीं जनसभा के अध्यक्ष कृष्ण पहलवान ने कहा कि समर्थकों का प्यार व साथ ही उनकी शक्ति है। हम यहां जनसेवा व क्षेत्र के विकास के लिए अड़े है। एक दिन हम सब मिलकर भरत सिंह के सपनों का नजफगढ़ जरूर बनायेंगे। इस सम्मेलन में उमड़े भारी जनसैलाब ने एक स्वर में नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन दिया।
                  रविवार को केपी फार्म में नीलम कृष्ण पहलवान ने अपने समर्थकों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें दिचाऊं वार्ड के साथ-साथ नजफगढ़ विधान सभा से भी भारी संख्या में उनके समर्थकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न आरडब्ल्यूए व संगठनों के पदाधिकारियों ने खुलकर नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन दिया। वही अपने समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि भरत सिंह आज हमारे बीच नही है लेकिन फिर भी उनके समर्थक व उनका परिवार हमेशा उनके सपनों का नजफगढ़ बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। उन्होने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता को एक शराब की बोतल पर एक फ्री बोतल दे रहे है। लेकिन हम एक पार्षद के साथ आपकों तीन पार्षद दे रहे है। अर्थात् उनके परिवार के सभी सदस्य जनसेवा में हमेशा तत्पर रहते है। साथ ही उन्होने कहा कि हमने अपने वार्ड के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। आगे भी हम इसी तरह जनअपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होने कहा मैं अपने समर्थकों की दिल से आभारी हूं कि इतने कम समय भी आपने इक्ट्ठें होकर अपनी शक्ति का अहसास कराया है। यहां बता दें कि नीलम कृष्ण पहलवान पिछले पांच साल से नजफगढ़ निगम जोन की बेस्ट पार्षद बनती आई है।
                  वहीं आज की सभा के अध्यक्ष कृष्ण पहलवान ने कहा कि यह आपका प्यार ही है जो हमे आगे बढ़ने की शक्ति देता है। हम सब नजफगढ़ को दिल्ली में नंबर एक बनाने के भरत सिंह के सपने पर काम कर रहे है। हम अपने समर्थकों का सदा भरपूर साथ व सहयोग मिला है। इसबार भी आप नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन देकर हमारे हाथ मजबूत करें ताकि क्षेत्र में विकास के साथ-साथ अमन-चैन स्थापित किया जा सके। आज की जनसभा में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की याद में दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। वहीं सम्मेलन में दिल्ली दबंग के कप्तान मंजीत छिल्लर ने भी जनता से नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर मंजीत छिल्लर का लोगों ने दिल से स्वागत किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox