बाप से मांगी बीड़ी, ना देने पर किया खुद के ‘बेटे’ ने कत्ल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाप से मांगी बीड़ी, ना देने पर किया खुद के ‘बेटे’ ने कत्ल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा : नशे को लेकर दोस्ती यारी में हुए झगड़े तो आप सभी सुनते रहते हैं, पर नशे के लेन–देन के चक्कर में क्या आपने कभी किसी बाप–बेटे का झगड़ा सुना हैं?? हम उम्मीद कर सकते हैं, ऐसा केश आज से पहले आपने कभी नहीं सुना होगा, पर कहते हैं ना, यह कलयुग है, यहां कुछ भी असंभव नहीं है।

हाल ही असम में हुए एक हत्याकांड में एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता ने उसे बीड़ी देने से मना कर दिया बाप के मना करने पर हुई झड़प में पिता की जान चली गई। अपराधी बेटे को जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने कबूलनामें में अपना गुनाह कबूल करते हुए, पुलिस के सामने विस्तार पूर्वक इस पूरे पिता हत्याकांड का वर्णन किया। अपराधी ने बताया कि, पहले उसने अपने पिता से मजदूरी का काम कर थक जाने के बाद बीड़ी मांगी, तो पिता ने उसके हाथों में एक बीड़ी थमा दी। पर एक बीड़ी से पुत्र का मन संतुष्ट ना हुआ, इसके बाद पुत्र ने पिता से एक और बीड़ी मांगी तो पिता ने साफ साफ मना कर दिया।
पिता के मना करने के बाद बाप–बेटे दोनों में बहस छिड़ गई। बहस कब लड़ाई का रूप ले गई पता ही ना चला, और आवेश में आकर पुत्र ने बड़े पत्थर से मारकर अपने ही पिता की हत्या कर दी।
हालांकि सूत्रों के अनुसार पता चला है कि, पुलिस ने मौका–ए–वारदात पर मौजूद सभी गवाहों और खुद गुनहगार के कबूलनामे के बाद अपराधी पुत्र को अपने हिरासत में ले लिया। पिता और पुत्र के बीच घटी अजीब दास्तां आने वाले कल के लिए एक सीख बनकर हमारे सामने आई है, इन से हमें सीख ले भविष्य में सुधार की कोशिश करनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox