निगम चुनावों में भाजपा को मात देने के लिए आप ने बनाई बूथ स्तरीय रणनीति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निगम चुनावों में भाजपा को मात देने के लिए आप ने बनाई बूथ स्तरीय रणनीति

-आम आदमी पार्टी ने अब दिल्ली निगम चुनावों पर फोकस किया, 20 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पांच राज्यों में चल रहे चुनाव में जोर-शोर से प्रचार के बाद आम आदमी पार्टी ने अब दिल्ली के निगम चुनावों पर अपना फोकस कर लिया है। हालांकि इस बार निगम चुनावों के लिए आप पहले से ही तैयार थी लेकिन भाजपा को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी बूथ स्तरीय रणनीति पर ध्यान देते हुए पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और दिल्ली में 20 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
                    उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार से पार्टी के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बूथ स्तर की बैठकें करना शुरू करेगी। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचित किया कि दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए चुनाव अप्रैल में होंगे और मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रकाशन का काम बुधवार से शुरू होगा। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा, ’लोग नगर निगमों में भाजपा के शासन से परेशान हैं और पिछले 15 साल से बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। यह धीरे-धीरे करीब आ रहा है।’’
              उन्होंने कहा, ’इस बदलाव के लिए हमने पांच दिसंबर को एक अभियान शुरू किया था, जिसमें करीब 20 लाख लोगों ने आप की सदस्यता ली थी।’’ राय के मुताबिक, पार्टी अब बृहस्पतिवार से 10 मार्च तक दिल्ली भर के 13,000 बूथों पर बूथ स्तर की बैठकें शुरू करेगी उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ समितियां भी गठित करेगी जिनमें हरेक में कम से कम 20 सदस्य होंगे। राय ने कहा कि आप 12 मार्च और 13 मार्च को दिल्ली भर में‘बदलाव यात्रा’निकालेगी और निकाय चुनावों का बिगुल फूंकेगी।
              राय ने कहा, ’ नगर निगम चुनाव की सभी तैयारियां बूथ स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से हमें उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। जनता भ्रष्ट भाजपा शासन से तंग आ चुकी है।’’ आप नेता दुर्गेश पाठक ने निगम चुनावों में आप की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता सुनिश्चित करेगी कि इस बार भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox