देसी कट्टे के साथ स्पेशल स्टाफ ने धरा एक चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देसी कट्टे के साथ स्पेशल स्टाफ ने धरा एक चोर

– आरोपी से पुलिस ने एक देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद, क्राइम ब्रांच में 1 जबकि छावला थाने में 9 आपराधिक मामले हैं दर्ज
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने छावला थाना इलाके के कुतुब विहार स्थित एक घर का ताला तोड़ कर गोल्ड ज्यूलरी चोरी के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। आरोपी छावला इलाके का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ क्राइम ब्रांच में 1 व 9 आपराधिक मामले छावला थाने में दर्ज हैं।
               डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि 19 फरवरी को कुतुब विहार निवासी शिकायतकर्ता ने छावला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19/20 फरवरी की रात किसी ने उसके घर का ताला तोड़ कर सोने की रिंग और चेन सहित अन्य आभूषण चुरा लिए। शिकायत के आधार पर छावला थाने में मामला दर्ज किया गया। इलाके में सेंधमारी व दूसरी आपराधिक वारदातो को देखते हुए एसीपी ऑपेरशन विजय सिंह की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूत्रों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान स्पेशल स्टाफ पुलिस को आरोपी के गोयला रोड पर आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने गोयला रोड पर ट्रैप लगा कर आरोपी बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे और उसके भाई को नशे की लत है, और इसी की पूर्ति के लिए वो स्नैचिंग और सेंधमारी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी का भाई भी छावला इलाके का घोषित बीसी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करण तिवारी के रूप में की है। आरोपी गोयला डेयरी का रहने वाला है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox