कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात के डेढ़ घंटे के भीतर पकड़े लुटेरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात के डेढ़ घंटे के भीतर पकड़े लुटेरे

-आरोपियों से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक लूटा गया मोबाइल किया बरामद
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नॉर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोतवाली पुलिस ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से डेढ़ घंटा पहले लूटे गये मोबाइल फोन के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनो आरोपी 28 व 21 मामलों में पहले से शामिल बताये जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कल्सी ने बताया कि 15 फरवरी को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से एक मोबाइल फोन लूट की कॉल मिली थी। जिसपर थाना कोतवाली एसएचओ वेदप्रकाश व एसीपी अक्षत कौशल ने एएसआई सुरेश, एचसी आशुतोष, सीटी अमित और सीटी थान सिंह तथा एसआई पुष्पेंद्र पीपी लाल किला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने जामा मस्जिद बस स्टैंड के पास एक विशेष पिकेट प्वाइंट लगाया और वाहनों की जांच शुरू की। रात करीब पौने 9 बजे छत्ता रेल की ओर से एक काले रंग की बाईक पर पुलिस को लड़के आते दिखाई दिये। लेकिन जैसे ही उन्होने पुलिस को देखा तो वो एकदम से बाईक घुमाकर भागने लगे। लेकिन सतर्क टीम ने पीछा कर उन्हे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपियों ने पहले सीलमपुर से 5 हजार में एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस खरीदे। उसके बाद दयालपुर इलाके एक अपाचे बाईक चुराई थी तथा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से एक रेडमी मोबाइल फोन झपटा और फरार हो गये।

लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर दोनो आरोपियों महज डेढ़ घंटे के अंदर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान फैजान उर्फ फरीद निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली, उम्र 25 साल। (पहले पीएस सीलमपुर, भजनपुरा, मंडावली, कृष्णा नगर, शास्त्री पार्क, बुराड़ी, वजीराबाद, तिमारपुर, सदर बाजार, न्यू उस्मानपुर, गीता कॉलोनी और वेलकम में दर्ज डकैती, स्नैचिंग और चोरी के 28 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया। वह सक्रिय है। पीएस सीलमपुर का बीसी है तथा शुभन उर्फ सुभम उर्फ अमन उर्फ मुन्नार निवासी तेलीवाड़ा, गुरुद्वारा के पास, शाहदरा, दिल्ली, उम्र 23 साल। (पहले थाना सीलमपुर, न्यू उस्मानपुर और फरश बाजार में दर्ज डकैती, बलात्कार, स्नैचिंग, घर की चोरी और शस्त्र अधिनियम के 21 मामलों में शामिल पाया गया था)।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox