दिल्ली पुलिस ने बदला अपना प्रतीक चिन्ह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस की पहचान उसके काम से ज्यादा खाकी वर्दी यानी यूनिफॉर्म से होती है। देश भर में सभी राज्यों की पुलिस फोर्स की यूनिफॉर्म खाकी रंग में होती है। फर्क बस इतना है कि कही पर इसका रंग लाइट होता है तो कहीं थोड़ा डार्क।
बता दें, कि दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने नए तरीके के प्रतीक चिन्ह के बारे में बताया है।

यह प्रतीक चिन्ह ऑफिसर और स्टाफ के लिए तैयार किया गया है। इस प्रतीक चिन्ह में लाल व नीले रंग का मिश्रण है साथ ही इसके बीच में इंडिया गेट की तस्वीर है। प्रतीक चिन्ह में ऊपर दिल्ली पुलिस व नीचे ‘फॉर द नेशनल कैपिटल’ लिखा हुआ है।
इस प्रतीक चिन्ह के बीचों बीच ‘शांति सेवा न्याेय’ भी लिखा गया है। यह कढ़ाई और मेटल दो तरह के वर्जन में लान्च किया गया है। राकेश अस्थाना ने अपने आदेश में यह भी बताया है कि दिल्ली पुलिस के सभी ऑफिसर व स्टाफ अब अपनी वर्दी पर नेमप्लेट के ऊपर ये नए तरीके का प्रतीक चिह्न लगाएंगे।
राकेश अस्थाना द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि1994 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली पुलिस को लाल व नीले रंग का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया था। ऐसे में यह जरूरी है कि पुलिस विभाग अपने संगठन के उक्त विलक्षण सम्मान को याद रखे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox