नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /बॉलीवुड /मानसी शर्मा -जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आए दिन कंगना अपने कंट्रोवर्शियल बयान से सब का अपमान करती रहती है साथ ही उन पर 100 से ज्यादा एफ आई आर भी दर्ज है। इतना ही नहीं ट्विटर पर अपने कंट्रोवर्शियल बयान को लेकर ट्विटर हैंडल ने उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया था । लेकिन ट्विटर हैंडल सस्पेंड होने के बावजूद भी कंगना अपनी जुबान से बाज नहीं आ रही है आए दिन वह कुछ ना कुछ ऐसा कर देती है कि उन पर ही अपनी जुबान के वजह से एक एफ आई आर दर्ज हो जाती है।
इसी बात को लेकर बीजेपी के नेता और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कंगना से सहमत नहीं हूं। आए दिन वह किसी भी मुख्यमंत्री का अपमान कर देती है मैं मानता हूं कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने चाहिए लेकिन उन्हें इस बात को समझना होगा कि वह जिस जिनके बारे में बोल रही है वह हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हैं इतना ही नहीं मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर अपने विचार बाकी से रखें लेकिन इसके साथ कब उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को इस झमेले में फंसा दिया पता ही नहीं चला उन्होंने अपने गलत बयानों से उद्धव ठाकरे जी पर उंगली उठाई यह सरासर गलत है । मनोज तिवारी ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर भाषा की मर्यादा होनी चाहिए एक कलाकार का धर्म होता है कि वह अपनी भाषा को मर्यादा में रखें अगर राजनीति में आ जाए तो अलग बात है एक अभिनेता से हजारों लोग प्रेरणा लेते हैं और अगर वह इस तरह की भाषा का प्रयोग करेंगे तो हमारे देश के युवाओं पर क्या असर पड़ेगा अपने विचार को इतना बेबाकी से नहीं रखना चाहिए कि आप दूसरे का अपमान सरेआम कर दें।
फिलहाल ,आपको जानकारी दे देगी इस मामले पर अभी कंगना राणावत का जवाब नहीं आया है सूत्रों के मुताबिक कंगना राणावत एकता कपूर के नए शो लॉकअप में जल्द ही नजर आएंगी अब देखना यह है कि क्या कंगना राणावत इसी तरह की भाषा का प्रयोग टेलीविजन शो में भी करती हुई दिखेंगी इतना तो साफ साफ है कि अगर यह शो लड़ाई झगड़े से भरपूर है तो इसमें कंगना राणावत एक लड़के की तरह काम करेंगे ।


More Stories
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
”CRPF ग्रुप केंद्र झड़ौदा कलां ने धूमधाम से मनाया 54वाँ स्थापना दिवस”
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नंदू गैंग का सहयोगी और हथियार मुहैया कराने वाला साथी गिरफ्तार
छावला थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार!