-बीजेपी मंदिर बना रही, केजरीवाल सरकार शराब की दुकानें खोल रही- स्मृति ईरानी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा एक बार फिर मुखर होती दिखाई दी। इसे निगम चुनावों का असर कहे या फिर आप की दिल्ली में बढ़ती लोकप्रियता के चलते दिल्ली भाजपा की छटपटाहट। वैसे तो दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर भाजपा शुरू से मुखर रही है लेकिन अब निगम चुनावों को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी अब इस मैदान में कूद चुके है। शुक्रवार को दिल्ली बीजेपी के प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग में दिल्ली सरकार द्वारा शराब की बिक्री को लेकर लाई गई नई आबकारी नीति के विरोध में बड़ी वर्चुअल रैली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसे सभी वार्डों व भाजपा मुख्यालयों में नेता जनता को दिखा गया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से न सिर्फ से सीधे दिल्ली की जनता से संपर्क साधा, बल्कि शराब की आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमकर खरी-खरी सुनाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को शराब के नशे में झोंकने का काम कर रहे हैं। आज दिल्ली के अंदर स्कूल और धार्मिक जगहों के पास शराब के ठेके खोले जा रहे हैं. जो बिल्कुल गलत है।उन्होने अपने भाषण में नजफगढ़ तीन सरकारी स्कूलों के पास शराब का ठेका खोलने का भी जिक्र किया।
दिल्ली में हर वार्ड के अंदर तीन जगहों पर शराब के ठेके खोले जा रहे हैं, जिससे राजधानी दिल्ली का न सिर्फ माहौल खराब होगा, बल्कि महिलाएं भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पहलें से ही दिल्ली में महिलाऐं अपने आपको सुरक्षित नही समझ रही है और इस नीति से महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार होने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। आसानी से शराब मिलने पर लोग ज्यादा पियेंगे और फिर शराब पीकर जब महिलाओं के साथ अत्याचार होगा, महिलाओं को पीटा जाएगा तो उसके जिम्मेदार सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे।
मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपनी नीति वापिस नही ली तो भाजपा सड़कों पर उतरकर इस नीति का पुरजोर विरोध करेगी। वहीं नजफगढ़ में दिचाउ कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने जयविहार में महिलाओं के साथ बैठक की और वर्चुअल रैली को लेकर लोगों को जागृत किया। उन्होने कहा कि हमारी संस्कृति शराब की नही मंदिर व मातृशक्ति की पूजा की है। हम सनातनी है हमे शराब नही अपने घर में सुख-शान्ति चाहिए। केजरीवाल महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बाते करते है लेकिन जब महिलाऐं विरोध करती है तो उनके लिए डीटीसी की बसों के दरवाजे ही बंद करा देते है। यह कैसी महिला हितैषी सरकार है।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ