126 साल के शिवानंद बाबा को मिला पद्मश्री अवार्ड,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

126 साल के शिवानंद बाबा को मिला पद्मश्री अवार्ड,

-जानें शिवानंद बाबा की जिंदगी के राज, कैसे रहते हैं फिट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाराणसी/यूपी/शिव कुमार यादव/- केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश से प्रतिभाओं व समाजसेवियों तथा अन्य विलक्षण प्रतिभा के धनी विद्वानों, साधु-संतों को भी इस बार देश के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। इसी कड़ी में वाराणसी के 126 साल के शिवानंद बाबा को भी केंद्र सरकार पद्मश्री अवार्ड देने जा रही है। आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। इस लिहाज से वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि 126 साल की उम्र में भी शिवानंद बाबा पूरी तरह से स्वस्थ है और लोग उनके स्वास्थ्य का राज जानने को लालायित है। तो आईये जानते है बाबा के स्वस्थ रहने के राजः-
                वाराणसी के कबीरनगर इलाके के रहने वाले बाबा शिवानंद की उम्र 126 साल है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अपनी सेहत को लेकर  स्वयं शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध नहीं बल्कि सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं। सुबह तीन बजे उठ बिस्तर छोड़ देते हैं और योग करने मे जुट जाते हैं। उसके बाद पूजा पाठ से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध का सेवन नहीं बल्कि सिर्फ उबला हुआ भोजन करते है। वो भी कम नमक वाला खाना खाते हैं। इस वजह से वो 126 सालों से जिंदा और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
                पद्मश्री अवार्ड मिलने से वो बेहद खुश हैं। उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। शिवानंद बाबा का कहना है कि जीवन में सामान्य तरीके से जीना चाहिए। शुद्ध और शाकाहारी भोजन करने की वजह से वो पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हैं। वहीं बाबा के वैद्य डॉक्टर एस के अग्रवाल ने बताया कि बाबा सात्विक भोजन करते.हैं और पूरी तरह से अनुशासन के साथ जिंदगी जीते हैं। उनके जीवन में योग का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। बाबा खाने में सिर्फ सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं। बाबा की फिटनेस व इस उम्र में कठिन योगाभ्यास करने का हुनर तब ज्यादा चर्चा में आया जब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में सबको बताया था। इन्हीं से प्रेरणा पाकर शिल्पा ने योगासन शुरू किया था।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox