अपने कार कलेक्शन से चर्चा में आया ब्रुनेई का प्रधानमंत्री, बेशुमार दौलत का है स्वामी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपने कार कलेक्शन से चर्चा में आया ब्रुनेई का प्रधानमंत्री, बेशुमार दौलत का है स्वामी

-इस प्रधानमंत्री के गैराज में खड़ी हैं 2 हजार कारें, सिर्फ गाड़ियों को बेचकर खरीद सकता है कई देश!

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/भावना शर्मा/- दुनिया भर में अमीरों ने अपने अजब-गजब शौकों के जरीये का ख्याति प्राप्त की है। ऐसे ही एक शौक ने ब्रुनेई के प्रधानमंत्री को काफी चर्चित व्यक्ति बना दिया है। हालांकि ब्रुनेई के प्रधानमंत्री बेशुमार दौलत के चलते अमीरों में गिने जाते हैं। लेकिन उनका एक शौक ऐसा है जिसने उन्हे सबसे अलग बना दिया हैं। ब्रुनेई के प्रधानमंत्री और सुल्तान हस्सनल बोल्किअह के पास बेहिसाब दौलत के साथ दुनिया की बेहतरीन कारों का कलेक्शन भी है। उनके पास एक, दो, तीन नहीं बल्कि 2000 कारों का कलेक्शन है। इन कारों की अगर कीमत आंकी जाये तो ये  अमीर होने के साथ-साथ इनके शौक भी बड़े-बड़े होते हैं। किसी को महंगी कार रखने का शौक होता है तो किसी को प्रॉपर्टी खरीदने का। आज हम आपको एक ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास इतनी दौलत है कि वो छोटे-मोटे देश तो बड़े आराम से खरीद सकते हैं। ये पीएम दुनिया भर की महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। यही कारण है कि इनके पास जो कार कलेक्शन है उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। इनके पास एक, दो, तीन नहीं बल्कि 2000 कारों का कलेक्शन है। जी हां! ब्रुनेई के मौजूदा प्रधानमंत्री और सुल्तान हस्सनल बोल्किअह के पास बेहिसाब दौलत के साथ दुनिया की बेहतरीन कारों का कलेक्शन भी है। सिर्फ गाड़ियों को बेचकर ही सुल्तान हस्सनल बोल्किअह कई छोटे देशों को खरीद सकता है। वह मशहूर फुटबॉलर फैक बोल्किअह के रिश्तेदार हैं। फैक भी दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर है।
                 ब्रुनेई के प्रधानमंत्री हस्सनल बोल्किअह को महंगी कारों का बहुत शौक है। इन कारों की कीमत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इन्हें बेचकर दुनिया के कई गरीब देश खरीदे जा सकते हैं। हस्सनल के पास चार खरब से ज्यादा कीमत की दो हजार कारें उनके गैराज में खड़ी हैं। ये कोई साधारण गाड़ियां नहीं है। गैराज में खड़ी एक गाड़ी को भी खरीदने के लिए आम इंसान को सौ बार सोचना पड़ेगा।
                हस्सनल बोल्किअह के पास 600 रॉल्स रॉयस, 570 मर्सिडीज बेंज, 450 फेरारी और करीब 380 बेंटलेस जैसी कारें हैं। इसके अलावा भी कई अन्य कार पीएम के कारों के कलेक्शन का हिस्सा हैं। बात अगर हस्सनल बोल्किअह के कुल संपत्ति की करें तो इनके पास 13 बिलियन यूरो यानी 13 खरब 12 अरब 13 करोड़ 97 लाख 5 हजार 5 सौ के करीब रुपए हैं। इस संपत्ति में 4 खरब रुपए इनकी कारों की कीमत है।
                   वहीं इस पीएम के रिश्तेदार दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर फैक बोल्किअह भी इनदिनों चर्चा में हैं। ब्रुनेई के पीएम फैक के रिश्ते में अंकल लगते हैं। फैक ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से की है और अभी वो ब्रुनेई के अंडर 19 और अंडर 23 फुटबॉल टीम में हैं।
                  एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक के पिता एक प्लेब्वॉय के तौर पर जाने जाते हैं। ये दुनिया में सबसे ज्यादा कैश रखने वाले इंसान थे। अगर ये कहें कि ये पूरा खानदान ही पैसों से भरा हुआ है तो गलत नहीं होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox