नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 19 दिसंबर को होने जा रहे कोलकाता नगर निगम चुनावों के प्रचार में जुटी पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एकबार फिर खेला होबे की हुंकार भरी है। उन्होने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा को बंगाल के विधानसभा चुनावों में धूल चटाई थी उसी तरह लोकसभा चुनावों में भी भाजपा हार का मुंह देखेगी।
बुधवार को कोलकाता के फूलबागान में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा, ’’विधानसभा चुनाव के दौरान हमने बीजेपी का चुनाव अभियान देखा है। हर कोई इससे डरा हुआ था. लेकिन राज्य के लोगों ने उन्हें हरा दिया. बंगाल सामुदायिक सौहार्द की जगह है। बंगाल जो आज सोचता है, भारत कल वही सोचता है। हम बीजेपी को अगले 2024 के लोकसभा चुनाव में हरा देंगे। बीजेपी के साथ वही होगा जो राज्य के विधानसभा चुनाव में हुआ था। ममता बनर्जी ने कहा, ’’मैं बीजेपी को 2024 के चुनाव में पूरे देश में हारते हुए देखना चाहती हूं. फिर से खेला होबे.’’
गोवा के दो दिवसीय दौरे से वापसी के बाद ये ममता बनर्जी की पहली रैली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर उनका एकमात्र मक़सद उद्योगों को लाना और रोज़गार पैदा करना है। ममता बनर्जी के लोकसभा चुनाव के दावों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, ’’उन्होंने यही बात 2014 और 2019 में भी कही थी और हम सबने देखा कि क्या नतीजे आए।’’
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ममता बनर्जी बीजेपी के खि़लाफ़ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों में लगी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एनसीपी और शिवसेना के नेताओं से भी मुलाक़ात की थी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस