खुल गया करतारपुर कॉरिडोरः मोदी ने गुरू नानक जी की जयंती से पूर्व दिया तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुल गया करतारपुर कॉरिडोरः मोदी ने गुरू नानक जी की जयंती से पूर्व दिया तोहफा

-गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए लोग, कल जाएंगे सीएम चन्नी और कैबिनेट मंत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/करतारपुर/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर 611 दिनों के बाद बुधवार को फिर खुल गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास के चलते आखिर गुरू पर्व से पहले करतार पुर कॉरिडोर खुल गया। इसे पीएम के तोहफें के रूप में भी देखा जा रहा है। पहले दिन कॉरिडोर से होकर जा रहे भारतीय श्रद्धालुओं का पाकिस्तानी अधिकारियों और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को दोबारा कॉरिडोर खुलने पर बधाई दी और फूल बरसाकर अभिनंदन किया। साथ ही फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। वहीं गुरुद्वारा साहिब में संगत को प्रसाद में खजूर और मीठे चावल दिए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी 18 नवंबर को अपनी सारी कैबिनेट के साथ करतारपुर कॉरिडोर से होते हुए गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएंगे।


                   19 नवंबर को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर खुलने के फैसले से पूरे सिख समुदाय में खुशी है। स्थानीय डेरा बाबा नानक के लोगों में भी खुशी की लहर है। डेरा बाबा नानक के त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का दोबारा खोला जाना स्वागत योग्य कदम है। लोग दरबार (गुरुद्वारा दरबार साहिब) में माथा टेकने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
                   वहीं, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं जसपाल सिंह, प्रभजोत सिंह और प्रभजोत बिंद्रा ने बताया कि वहां इंतजाम रहे भी बहुत अच्छे रहे। वह पांच मिनट में ही पाकिस्तान बॉर्डर से निकल गए। उन्हें रिसीव करने खुद पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन पहुंचे। करतारपुर साहिब की यात्रा पर जाने के लिए भारतीय श्रद्धालु सबसे पहले निजी वाहन या फिर राज्य परिवहन के माध्यम से डेरा बाबा नानक पहुंच रहे हैं। इसके बाद ही कॉरिडोर के जरिए करतारपुर साहिब तक जा रहे हैं। यहां श्रद्धालु इमीग्रेशन संबंधी आवश्यक वेरिफिकेशन से गुजर कर जीरो लाइन पर एंट्री पॉइंट्स को पैदल क्रॉस कर रहे हैं। पाकिस्तान में पहुंचने पर उन्हें उस पार गुरुद्वारा साहिब तक जाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था है।
                       कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 से इस गलियारे को बंद कर दिया गया था।  सभी यात्रियों के लिए टीकाकरण और निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान में ही मनाएगी। इस दिन एसजीपीसी की ओर से ले जाए जा रहे जत्थे का पूरा खर्च शिरोमणि कमेटी उठाएगी। एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में एक जत्था श्री करतारपुर साहिब जाएगा। बीबी जागीर कौर ने कॉरिडोर खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर का धन्यवाद किया।
                इस फैसले को पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा कृषि कानूनों के खिलाफ मुख्य रूप से सिख बिरादरी ही आंदोलनरत है। इस फैसले के जरिये सरकार ने सिख समुदाय को सकारात्मक सियासी संदेश देने की कोशिश की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox