कोरोना-19ः देश में 30 नवंबर तक बढ़ाई गईं पाबंदियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना-19ः देश में 30 नवंबर तक बढ़ाई गईं पाबंदियां

-घर-घर जाकर देंगे दूसरी डोज -मंडाविया बोले- भारत बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को बढ़ने से रोकने के लिए मौजूदा कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया। सरकार का यह कदम कोविड के मामलों में कल के मुकाबले लगभग 20 फीसदी की तेजी दर्ज आने के बाद लिया गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 16,156 नए मामले दर्ज किए गए। अब इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 42 लाख 31 हजार 909 हो गई है।
                   वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के चलते स्वास्थ्य को भारत में विकास से जोड़ा गया है। देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वह, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) एशिया स्वास्थ्य 2021 सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की थीम ’बेहतर कल के लिए स्वास्थ्य सेवा में बदलाव’ है। मंडाविया ने कहा कि इससे पहले स्वास्थ्य का मतलब केवल इलाज समझा जाता था लेकिन अब स्वास्थ्य को विकास के साथ जोड़ दिया गया है। केवल एक स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध देश बन सकता है और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्य सोच है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए पहुंच, जवाबदेही व जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है और इन सेवाओं को और बेहतर बनानने की ओर लगातार काम करने में जुटी हुई है।
                    भारत में नवंबर में कोरोना वैक्सीन के टीकों की 30 करोड़ खुराकें होंगी। इनमें कोवाक्सिन की छह करोड़ खुराक, कोविशील्ड की 22 करोड़ खुराक और जायडस कैडिला की जायकोव-डी की दो करोड़ खुराक शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में पूर्ण टीकाकरण के लिए अगले एक महीने तक चलने वाला ’हर घर दस्तक’ घर-घर टीकाकरण अभियान धनवंतरी दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को शुरू किया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox