विजयदशमी पर स्वर्णिम मैत्री हॉफ मैराथन की अभ्यास दौड़ का मशाल जलाकर किया शुभांरभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विजयदशमी पर स्वर्णिम मैत्री हॉफ मैराथन की अभ्यास दौड़ का मशाल जलाकर किया शुभांरभ

-बहादुरगढ़ में सेना द्वारा आयोजित की जानी है स्वर्णिम मैत्री हाफ मैराथन दौड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वर्णिम मैत्री हाफ मैराथन की पहली अभ्यास दौड़ बहादुरगढ़ रनर ग्रुप (बी आर जी) के साथ विजयदशमी पर आयोजित की गई। जिसमें कोच रविंदर और जितेंद्र आर्य ने मशाल जला कर दौड़ की शुरुआत की। सेना की मैराथन का पहला अभ्यास दौड़ बहादुरगढ़ शहर, कल प्रीतमपुरा में और उसके बाद गुडगाँव मे होगा। बी आर जी ग्रुप के ओलंपियन करनल संत कुमार की अगुवाही में अभ्यास दौड़ कराई गई।
                     दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर के लिए यह बड़ी गर्व की बात है। बहादुरगढ़ के धावको के लिए 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी धावको को उपहार भी दिये गए। बहादुरगढ़ शहर के लोगो ने बढ ़चढ़कर इसमे भाग लिया। जाने माने धावक परवीन सांगवान, राकेश डबास, नरेंद्र राम, मुकेश दहिया, विजय कुमार ने रनिंग ट्रैक पर एक साथ दौड़कर बाकी सभी धावको का मनोबल बढ़ाया।


                     10 किलोमीटर अभ्यास दौड़ में सुरेश राठी ने पहला स्थान, अजय धनखड़ ने दुसरा स्थान और नरेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही 50 प्लस श्रेणी में नरेंद्र कुमार ने पहला जगदीश राठी ने दुसरा और सतीश देसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही 5 किलोमीटर अभ्यास दौड़ में यशवीर ने पहला, मुकेश ने दुसरा स्थान और सुनील ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 5 किमी सीनियर कैटेगरी में एन के नारा ने पहला ,विनोद राठी ने दुसरा और राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 18 साल से कम उम्र की श्रेणी में आयुष ने पहला, क्रित ने दुसरा और गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
                    वही महिला वर्ग में रीना ने पहला स्थान भूमि ने दुसरा स्थान ने प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। बच्चो की 3 किलोमीटर अभ्यास दौड़ में लविश ने पहला स्थान विराट ने दुसरा स्थान कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। भृगु कुमार और राम कुमार ने बच्चों के साथ दौड़ कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वर्णिम मैत्री हाफ मैराथन – यह मेगा इवेंट हमारे देश की जल सेना, थल सेना, वायु सेना मिलकर 19 दिसंबर 2021 को दिल्ली में कर रही है। इस दौड़ के माध्यम से 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान हमारे बहादुर सशस्त्र बलों और ’मुक्ति वाहिनी’ द्वारा किए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि और सम्मान देना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox