छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान कर रहे सीएम बघेल- अमित जोगी – मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा उत्तरप्रदेश के मृतक किसानों के परिवारों को 50-50 लाख दिए जाने के ऐलान के बाद अमित जोगी की कड़ी प्रतिक्रिया -कहा, किसानों के हितो की बात करने वाले कांगेस नेता राहुल-प्रियंका गांधी आखिर छत्तीसगढ के किसानों की मौत पर कब बोलेंगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान कर रहे सीएम बघेल- अमित जोगी – मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा उत्तरप्रदेश के मृतक किसानों के परिवारों को 50-50 लाख दिए जाने के ऐलान के बाद अमित जोगी की कड़ी प्रतिक्रिया -कहा, किसानों के हितो की बात करने वाले कांगेस नेता राहुल-प्रियंका गांधी आखिर छत्तीसगढ के किसानों की मौत पर कब बोलेंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/छत्तीसगढ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी के पास हिंसा में मारे गए किसान परिवारों को 50-50 लाख रुपया देने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ राज्य की एक मात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह ऐलान धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव और अपमान है। उन्होने कहा कि किसानों के हितो की बात करने वाले कांगेस नेता राहुल-प्रियंका गांधी आखिर छत्तीसगढ के किसानों की मौत पर कब बोलेंगे ताकि यहां के किसानों को भी न्याय मिल सके।
                   जोगी ने बघेल से सवाल पूछते हुए कहा आखिर क्या कारण है कि बस्तर वनांचल के सिरगेल में गोलीकांड से मारे गए मृतक किसान परिवारों को श्री भूपेश बघेल की सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी ? और वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हिंसा होती है तो वहां के मृतक किसान परिवारों के लिए 50-50 लाख रूपया मुआवजा की घोषणा की जाती है ? जबकि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने मृतक किसान परिवारों को 45-45 लाख रुपया देने की घोषणा कर चुकी है। जोगी ने कहा सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी काँग्रेस आलाकमान श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के सामने अपना नंबर बढ़ाने के लिए उत्तरप्रदेश के मृतक किसानों के लिए अपना खजाना खोल दिया और छत्तीसगढ़ के किसानों का नंबर कम किया हैं। अपने अलाकमान को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का यह ऐलान सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के साथ अपमान, भेदभाव और उनको चिढ़ाने जैसा हैं जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
                     श्री जोगी ने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति करती है। अवसर का फायदा उठाने के लिए दांव लगाती है। छत्तीसगढ़ में भी किसानों के लिए लुभावना जनघोषणा पत्र बनाकर वोट की राजनीति करते हुए सत्तासीन हुई है पर जब किसानों के हक और अधिकार की बात आती है, सिरगेल जैसे गोलीकांड की घटना होती है तब  सरकार अपना मुँह फेर लेती है। वहीं उन्होने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले ये नेता छत्तीसगढ़ के किसानों की मौत पर क्यों चुप है। आखिर इसका जवाब कौन देगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox