दिल्ली सरकार ने निभाया अपना वादा, सिविल डिफेंसकर्मी के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार ने निभाया अपना वादा, सिविल डिफेंसकर्मी के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

-दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए खैरा गांव के सिविल डिफेंस कर्मी प्रवेश कुमार के परिजनों को उनके घर पर जाकर भेंट की राशि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 2020 में ड्यूटी की दौरान शहीद हुए सिविल डिफेंसकर्मी प्रवेश कुमार के परिजनों को दिल्ली के परिवहन मंत्री एवं नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने सहायता राशि के रूप में एक करोड़ रूपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर मंत्री कैलाश गहलोत ने दिवंगत प्रवेश के घर खैरा गांव में जाकर शहीद को नमन किया।


शुक्रवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने खैरा गांव में दिल्ली के शहीद प्रवेश कुमार के परिजनों को सरकार की तरफ से सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में हुई मौत पर शहीद का दर्जा देती है और इसकी एवज में एक करोड़ रूपये की सहायत राशि प्रदान करती है ताकि उस घर का गुजर बसर ठीक से हो सके। उन्होने बताया कि 19 सितंबर 2020 में पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर 5 नंबर परिवहन विभाग के साथ काम कर रहे प्रवेश को एक डम्पर ने उसे कुचल दिया था जिसकारण उसकी मौत हो गई थीं। दिल्ली सरकार ने उसी समय प्रवेश को एक करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया था। जो आज उसके परिजनो को दी गई है। यहा बता दे कि सरकार ने प्रवेश के माता-पिता को 40 लाख व उसकी पत्नी पप्पी को 60 लाख रूपये की सहायत राशि का चेक प्रदान किया है। इस अवसर पर प्रवेश के पिता राजकुमार ने मंत्री कैलाश गहलोत से निवेदन किया कि सरकार दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाये ताकि उसके बेटे के कातिलों को पकड़ा जा सके। प्रवेश की मौत के एक साल बाद भी आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। पुलिस यह भी पता नही लगा पाई है कि आखिर वह गाड़ी कौन सी थी। इसके साथ ही उन्होने प्रवेश की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की। वहीं इस सहायता राशि के लिए उन्होने मंत्री जी के साथ-साथ दिल्ली सरकार का भी आभार व्यक्त किया।
यहां बता दें कि प्रवेश अपने घर में अकेला कमाने वाला था और चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी मृत्यु से 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी मृत्यु के 3 महीने बाद उसकी पत्नी को बच्चा पैदा हुआ था जो अब 5 महीने का हो चुका है। प्रवेश के माता-पिता दूसरें के खेतों में काम कर घर चला रहे है। लेकिन इस सहायत राशि से उनकी गुजर-बसर ठीक तरीके से हो सकती है। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दिल्ली सरकार व मंत्री कैलाश गहलोत का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox