अब जीएसटी रिफंड पाने के लिए आधार कार्ड का सत्यापन कराना हुआ अनिवार्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब जीएसटी रिफंड पाने के लिए आधार कार्ड का सत्यापन कराना हुआ अनिवार्य

-सीबीआईसी ने जीएसटी नियमों में बदलाव की दी सूचना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जीएसटी कर में चोरी रोकने के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बड़ा कदम उठाते हुए जीएसटी रिफंड पाने के लिए आधार कार्ड के सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है।
                      सीबीआईसी बोर्ड ने जीएसटी नियमों में बदलाव को लेकर सूचना देते हुए बताया कि सरकार ने जीएसटी रिफंड का दावा करने के लिए करदाताओं के आधार कार्ड सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। जिसको लेकर सरकार ने जीएसटी नियमों में कुछ बदलाव किये है। इन बदलावों के तहत कर चोरी रोकने के विभिन्न उपाय किए गए हैं। इसमें जीएसटी रिफंड के नियम भी शामिल हैं, जैसे जीएसटी रिफंड केवल उसी खाते में दिया जाएगा जो उसी पैन नंबर से जुड़ा हो जिस पर जीएसटी पंजीयन है।
                   सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि एक जनवरी, 2022 से जिन व्यवसायों ने समरी रिटर्न दाखिल करने और मासिक जीएसटी भुगतान करने में चूक की है, वो अगले महीने की जीएसटीआर-1 सेल्स रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। यह अधिसूचना 17 सितंबर को लखनऊ में जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार जारी की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox