भोजन में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते है ये खाद्य पदार्थ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भोजन में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते है ये खाद्य पदार्थ

-रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाते है बेहतर, बिमारियां रहती है दूर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वस्थ रहने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाये रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए भोजन में पोषक तत्वों को बनाये रखना भी जरूरी है। विशेषज्ञों की माने तो फलों व सब्जियों का सेवल भोजन में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसीलिए तो डॉक्टर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो विभिन्न रोगों से शरीर को बचाते हैं। दरअसल, हमारे भोजन में शामिल कुछ पोषक तत्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। आज हम आपकों बता रहे है कि ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ है जिनके सेवन से आप आने शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं ताकि आपकी इम्यूनिटी बेहतर और मजबूत बन सकें?
इस संबंध में मैट्रो अस्पताल के निदेशक डा. अजय पुंडीर ने बताया कि हम कैसे फलों व सब्जियों के सेवन से शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रख सकतें है।

विटामिन-सी
विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-सी में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को होने वाले नुकसान और संक्रमण से भी बचाते हैं। फलों में नींबू, संतरा, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, आंवला और सब्जियों में ब्रोकली, हरी मिर्च, लाल और पीली शिमला मिर्च, टमाटर आदि विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें।

आयरन
शरीर में आयरन की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ जाती है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए अपने आहार में इस पोषक तत्व की मात्रा भरपूर रखें। इसके लिए कम वसा वाला मांस या चिकन, पालक, ब्रोकली, सलाद पत्ता, साबुत अनाज, सेम, मटर, अंकुरित फलियां, गुड़ और खजूर आदि को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इनमें आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

विटामिन-डी
अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है, तो उसका असर हमारे इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है। इसलिए मजबूत इम्यूनिटी के लिए विटामिन-डी बहुत जरूरी होता है। संतरे का जूस, गाजर का जूस, दूध, अंडा और मशरूम आदि विटामिन-डी से भरपूर होते हैं। आपको इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

विटामिन-ई
यह विटामिन भी इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसलिए आप अपने आहार में खुबानी, कीवी, बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, ब्रोकली आदि को जरूर शामिल करें, क्योंकि ये विटामिन-ई से भरपूर होते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox