दो सप्ताह आगे खिसका ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो खंड का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो सप्ताह आगे खिसका ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो खंड का उद्घाटन

-कुछ महत्वपूर्ण लंबित कार्यों के चलते नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो खंड का उद्घाटन हुआ स्थगित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टोक्यो/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले काफी समय से लंबित ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो खंड के उद्घाटन का कार्यक्रम एक बार फिर लगभग दो सप्ताह के लिए आगे खिसक गया है। डीएमआरसी ने पास के इलाकों के एक हिस्से से स्टेशन तक पहुंच प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य के लंबित रहने को लेकर स्थगित किया है।
                       यहां बता दें कि डीएमआरसी ने 6 अगस्त को ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो खंड के उद्घाटन का ऐलान किया था। लेकिन खैरा मोड़ को गोपाल नगर से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण सड़क लिंक के एक हिस्से को ढांसा बस स्टैंड स्टेशन के बाहर रिवर्सल सुविधा पर निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों के लिए अवरुद्ध करना पड़ा। हालांकि, रिवर्सल एरिया में टनलिंग का काम पूरा होने के बाद, सड़क को अब बहाल किया जा रहा है और जल्द ही तैयार हो जाएगा जिससे नजफगढ़ से परे विभिन्न आंतरिक क्षेत्रों से स्टेशन तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
                       नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड के उद्घाटन की तिथि इस लंबित कार्य के पूरा होने के बाद शीघ्र ही सूचित की जाएगी। इस बीच, पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी खंड का उद्घाटन 6 अगस्त, 2021 (शुक्रवार) को ही होगा जैसा कि पहले घोषित किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox