अफगानिस्तान सीमा पर दो दिन पूर्व तैनात पाक सेना दिखी तालिबान के साथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अफगानिस्तान सीमा पर दो दिन पूर्व तैनात पाक सेना दिखी तालिबान के साथ

-तालिबान व शरणार्थियों को रोकने के लिए सीमा पर तैनात की गई थी पाक सेना -बार्डर लांघ अफगानिस्तान की सीमा के अंदर घुसी पाक की सेना, तालिबान लड़ाकों के संग दिखे जवान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज//नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में सीधे रूप से तालिबान का साथ ना दे पाने की मजबूरी में अफगान सीमा से अपने अर्ध सैनिक बलों को हटा कर सेना को तैनात किया था। इसमे पाकिस्तान ने हवाला देते हुए कहा था कि अफगान संघर्ष
में तालिबानी लड़ाकों व शरणार्थियों से अपनी सीमा को सुरक्षित रखने के लिए सेना तैनात की गई है लेकिन वास्तव में इसकी सच्चाई कुछ और ही है जो अब सामने आ गई है। दरअसल तालिबान को मजबूत करने के लिए ही पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर सेना का जमावड़ा किया है। जिसकी तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है।  
                         पाकिस्तानी सेना पर अफगानिस्तान में तालिबान की मदद करने को लेकर कई सवाल उठे हैं। खुद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति यह बात कह चुके हैं। अब एक ताजा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका पर संदेह होने लगा है। यह वीडियो पाक-अफगान सीमारेखा का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी सेना के जवान डूरंड लाइन पार करके अफगानिस्तान की धरती पर पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा बाद वह तालिबानी नियंत्रण वाले इलाके में आराम से घूम-फिर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, पाक आर्मी के सिपाही तालिबानी लड़ाकों से बातचीत भी कर रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
                          दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में दोनों देशों की सीमा पर स्थित स्पिन बोल्डक इलाके में रिकॉर्ड किया गया है। यहां अफगानी धरती पर बनी नजर सिक्योरिटी पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना के जवान तालिबान लड़ाकों के साथ देखे जा रहे हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबानी नियंत्रण बढ़ने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पैरामिलिट्री फोर्सेज को हटाकर यहां पर पाकिस्तानी आर्मी के जवानों को तैनात किया गया है। अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्री शेख रशीद अहमद के मुताबिक ब्लूचिस्तान और कुछ अन्य जगहों से मिलिशिया को वापस बुला लिया गया है। इनके बदले में वहां पर आर्मी की तैनाती कर दी गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox