सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्यंत चौटाला के कार्यो को जन जन तक पहुंचाएः- डॉ वीरेंद्र सिंधु

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्यंत चौटाला के कार्यो को जन जन तक पहुंचाएः- डॉ वीरेंद्र सिंधु

सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्यंत चौटाला के कार्यो को जन जन तक पहुंचाएः-- डॉ वीरेंद्र सिंधु

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जजपा आई टी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंधु ने जेजेपी कार्यकर्ताओं से दुष्यंत चौटाला के जन विकास के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पंहुचाने का आहवान किया है। श्री सिंधु आज झज्जर के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश की जजपा आईटी सेल को मजबूत करने के लिए आये थे। साथ ही उन्होंने आई टी टीम की मजबूती के लिये और जजपा से लोगो को जोड़ने के लिए अपनी बात को प्रभावी तरीके से रखने का कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र भी दिया।
                      डॉ सिंधु ने लाइव के प्रदेश संयोजक नितिन सहरावत के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं को युवाओं को समझाते हुए विभिन्न आई टी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता से जुड़ने के फायदे बताये ओर सोशल मीडिया को समाज की आंख और कान बताया। उन्होने युवाओं को इन्ही के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों और कार्यों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य आई टी टीम को सौपा। नितिन सहरावत ने झज्जर जिले के चारो हल्कों से आये साथियों को दुष्यंत चौटाला जी से सीधे जुड़ने का रास्ता भी बताया।
            आज की इस मीटिंग में नवीन जाखड़ ,वीजे धनखड, सौरभ मान, नवीन महला, राजेश राठी, दीपक जाखड़, अंबोली, सुमित पाटोदा, अजय चाहार ’सिलाना’, नीरज जून, प्रवीण लुकसर, रणबीर राठी, प्रदीप गुलिया, प्रवीण गुलिया, सुनील कुमार, दलबीर जाखड व़ नरेश लडायन आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox