जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस में मचा घमासान,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस में मचा घमासान,

-कपिल सिब्बल ने कांग्रेस हाईकमान को दी नसीहत, कहा- लीडरशिप नहीं सुनेगी तो कुछ नहीं बचेगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी कांग्रेस में कदावर नेता रहे जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस में घमासान मच गया है।
जहां पार्टी के कुछ नेता इसे पाटी्र की छवि के लिए घातक बता रहे है वहीं कुछ नेता इसे विश्वासघात कह रहे है। हालांकि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में सुधार की बात को एकबार फिर उठाया है। इस दौरान कपिल सिब्बल ने भी पार्टी हाई कमान को नसीहत देते हुए कहा कि अगर लीडरशिप नही सुनेगी तो फिर कहने को पार्टी में कुछ नही बचेगा। अब कपिल सिब्बल के इस बयान पर भी पार्टी में एक नई बहस छिड़ गई हैं, जिसपर कपिल सिब्बल को कहना पड़ा  की उनके जीते जी यह संभव नही है मरने के बाद क्या होगा कह नही सकता। उन्होंने पार्टी लीडरशिप से असंतुष्ट नेताओं की बातों को सुनने की अपील की है। सिब्बल ने कहा, कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है।
                      पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक तरह से पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि यदि आप नहीं सुनते हैं तो फिर बुरे दिनों की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने जितिन प्रसाद पर भी पार्टी छोड़ने को लेकर तीखा हमला बोला। सिब्बल ने कहा, श्जितिन प्रसाद ने जो किया है, मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे, जिन्हें उजागर नहीं किया जा सकता। लेकिन बीजेपी से जुड़ने जैसी बात समझ में नहीं आती। इससे पता चलता है कि हम श्आया राम गया रामश् से आगे बढ़कर प्रसाद पॉलिटिक्स की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आपको जहां प्रसाद मिले, वही पार्टी जॉइन कर लो।
                        कांग्रेस से नाराजगी और खुद के बीजेपी में जाने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, हम सच्चे कांग्रेसी हैं। मैं अपनी जिंदगी में बीजेपी में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। यहां तक कि मेरा मृत शरीर भी ऐसा नहीं करेगा। ऐसा हो सकता है कि पार्टी लीडरशिप मुझे जाने के लिए कहे तो कांग्रेस छोड़नी पड़ जाए, लेकिन तब भी बीजेपी में नहीं जाऊंगा।श् बता दें कि जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद से कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं आई हैं। कई लीडर्स ने उन्हें बिना जनाधार वाला नेता बताया है। वहीं कई नेताओं ने उन पर विश्वासघात तक का आरोप लगाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox