गुरूग्राम में जोर पकड़ रहा ड्राइव थु्र वैक्सीनेशन अभियान, मंगलवार को 160 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में जोर पकड़ रहा ड्राइव थु्र वैक्सीनेशन अभियान, मंगलवार को 160 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

-लोगों में ड्राइव थु्र वैक्सीनेशन का बढ़ रहा क्रेज, 45 साल के लोगों को दी जा रही यह सुविधा
ड्राइव थु्र वैक्सीनेशन अभियान


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  गुरुग्राम जिला में वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे ड्राइव थु्र वैक्सीनेशन अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत लोगों को अपनी गाड़ी से नीचे उतरे बगैर, गाड़ी में बैठे हुए ही कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज लगवाने की सुविधा दी है। इस सुविधा का मंगलवार को 160 लोगों ने फायदा उठाया। सैक्टर 68 की पार्किंग में ड्राइव थ्रु वैक्सीनेशन के तहत मंगलवार को लोगो का उनकी गाड़ी में ही टीकाकरण किया गया। इस स्थान पर 45 साल से ऊपर के लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को यह सुविधा दी गई थी।
                       इस स्थान पर कोवैक्सीन की पहली डोज निशुल्क दी गई थी। यहां पर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं थी और 45 वर्ष से अधिक आयु के 160 लोग पहली डोज लगवाने के लिए अपनी गाड़ियों में आए। गुरुग्राम में टीकाकरण कार्य को देख रहे उप सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से यह नया प्रयोग कर रहा है, जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक में भी किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ड्राइव थ्रु वैक्सीनेशन का लोगों में काफी क्रेज देखा गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox