मिशन उत्तर प्रदेश-2022 के तहत योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का होगा विस्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिशन उत्तर प्रदेश-2022 के तहत योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का होगा विस्तार

-मिशन 2022 एमएलसी चुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी -योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, 6 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश् में मिशन-2022 को लेकर भाजपा सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। जिसे देखते हुए यूपी में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। इस विस्तार में जहां कुछ नये चेहरे मंत्रीमंडल का हिस्सा बनने वाले है वही कई मंत्रियों की छुट्टी होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि अभी सब पर्दे के पीछे चल रहा है लेकिन एमएलसी चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय माना जा रहा है।
                      यहा बता दें कि तीन मंत्रियों की मौत के बाद मंत्रीमंडल में पद खाली है और मिशन 2022 के तहत जातिगत राजनीति को स्थिर बनाने के लिए  मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल करने की कवायद भी जारी है। आपको बता दें कि योगी कैबिनेट में इस समय 53 मंत्री हैं। इसमें 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्य मंत्री हैं।
                     जानकारी के मुताबिक योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 60 हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अगामी चुनावी समर को देखते हुए क्या मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी? या सिर्फ खाली पदों पर ही किसी को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं जिसका पता मंत्रीमंडल विस्तार के समय ही लगेगा। योगी सरकार के तीन मंत्रियों की कोरोना से मौत के बाद पद खाली है। होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चैहान का निधन हो गया था। चेतन चैहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। चेतन चैहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण कैबिनेट मंत्री और कानपुर के घाटमपुर से विधायक कमल रानी वरुण की भी मौत हो गई थी। 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने मंत्री विजय कश्यप को भी छीन लिया। ऐसे में तीन पद खाली है जिनकी जिम्मेदारी किसी को मिलनी है।
                          इधर कई दिनों से योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही थी कि रविवार को संघ के साथ बैठक हुई। इसके बाद संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले लखनऊ पहुंचे गए। बताया जा रहा है कि लखनऊ केंद्र रहा है। होसबोले संघ के लोगों से मुलाकात करेंगे। हालांकि जब से आईएएस एके शर्मा को यूपी में एमएलसी बनाया गया है तभी से इस बात की भी चर्चा हो रही है कि उन्हें भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस  कोरोना काल में जिस तरह से एके शर्मा पूर्वांचल में सक्रिय रहे उससे भी उनके मंत्री बनने के कयास लगाए जाने लगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox