बच्चों को वैक्सीनेट करने की बजाये गरीब देशों को करें वैक्सीन डोनेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों को वैक्सीनेट करने की बजाये गरीब देशों को करें वैक्सीन डोनेट

-डब्ल्यूएचओ ने अमीर देशों से की अपील, कहा मदद के बिना महामारी से निपटना हो जायेगा मुश्किल -महामारी के दूसरे साल में गरीब देशों के नागरिकों को भी बचाना जरूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जेनेवा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमीर देशों से कहा है कि वे अपने देश में बच्चों का वैक्सीनेशन फिलहाल न करें, बल्कि बच्चों को लगाए जाने वाले डोज गरीब देशों को दान करें ताकि महामारी से जल्दी और ताकतवर तरीके से निपटा जा सके। डब्लयूएचओ के मुताबिक, महामारी का दूसरा साल पहले साल के मुकाबले ज्यादा घातक है और गरीब देश इसका मुकाबला करने में सक्षम नही है। अतः उन्हे मदद पंहुचाना जरूरी।
                 डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडेनहोम घेब्रिसियस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोविड-19 के वर्तमान हालात पर चर्चा की। इस दौरान डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा- अमीर देश बच्चों को भी वैक्सीनेट कर रहे हैं। मैं इसे रोकने की अपील करता हूं। बच्चों के वैक्सीनेशन में इस्तेमाल की जा रही डोज गरीब देशों को दान देना चाहिए ताकि महामारी से जल्द और ज्यादा बेहतर तरीके से निपटा जा सके। उन्होंने कहा- हम देख रहे हैं कि कुछ अमीर देश बच्चों और युवाओं को भी वैक्सीनेट कर रहे हैं। दूसरी तरफ दुनिया के वो गरीब देश हैं, जहां अब तक हेल्थ वर्कर्स तक को वैक्सीन नहीं मिल सकी। हम सभी देशों को वैक्सीन देना चाहते हैं।
                डब्ल्यूएचओ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ नजर आया कि टेड्रोस अमीर देशों से खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा- जनवरी में ही मैंने साफ कर दिया था कि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद नैतिक पतन होगा। बदकिस्मती से हम ये अब साफ देख भी पा रहे हैं। कुछ देश ऐसे हैं, जिनके पास वैक्सीन का ढेर है और वो उन लोगों को भी वैक्सीनेट कर रहे हैं जिन्हें कोविड-19 से बहुत कम खतरा है। मैं उनसे फिर अपील करता हूं कि वे अब गरीब देशों की मदद करें। वहां हेल्थ वर्कर भी वैक्सीन नहीं लगवा सके हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुनिया में अब तक 140 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 44ः उन देशों के नागरिकों को लगी हैं जो अमीर हैं। ये दुनिया की कुल आबादी का 16 प्रतिशत हैं।
                    डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा- हमारे लिए यह बहुत मुश्किल वक्त है। महामारी का दूसरा साल, पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। इससे निपटने के लिए सावधानी और वैक्सीनेशन दोनों की साथ जरूरत है, बिना इसके जंग जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox