धनी 25 लाख परिवारों को कोविड की दवाईयों का करेगा मुफ्त वितरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धनी 25 लाख परिवारों को कोविड की दवाईयों का करेगा मुफ्त वितरण

धनी शुरू कर रहा है, 25 लाख परिवारों के लिए मुफ्त कोविड केयर दवाइयों का वितरण
NM New Dhani

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  धनी एप ने 25 लाख परिवारों के लिए 90 करोड रुपए की कीमत के कोविड केयर स्वास्थ्य किट्स का निःशुल्क वितरण शुरू किया है, जो कि 50 लाख पुख्त उम्र के व्यक्तियों को काम आएगा। प्रत्येक कोविड केयर स्वास्थ्य किट के अंदर 2 व्यक्तियों के लिए रोगनिरोधक दवाइयाँ होगी। धनी एक डिजिटल एप है जो इंडिया बुल्स ग्रुप के बिजनेस ऑफ हेल्थ केयर पर आधारित है। यह किट मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर द्वारा सूचित मार्गदशिका के आधार पर तैयार की गई है। यह  कोविड-19 के शुरूआती दौर में रोगनिरोधक दवाई के रूप में काम आएगी। हर किट में पूरे एक महीने की दवाइयाँ  जैसे कि विटामिन सी, विटामिन डी-3, जिंक और पेरासिटामोल (बुखार या शरीर – दर्द हो तो) की गोलियां हैं जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढाएगी।
                     धनी हेल्थ केयर के अध्यक्ष श्री निखिल चारी का कहना है, श्श्इस किट का इस्तेमाल रोग प्रितकारक शक्ति को बढाने में सहायता करेगा और यदि किसी इंसान को बुखार, खांसी या गले के इन्फेक्शन के चिन्ह दिखे तो वह तुरंत कोविड को शुरूआती दौर में ही रोकने के लिए यह दवाइयां ले सकते है। परिवार, किसी भी प्रकार की सलाह और मार्गदर्शन के लिए निरूशुल्क वीडियो कंसल्टेशन द्वारा धनी डॉक्टरों के साथ जुड़ सकता है।’’ जो परिवार इस अभियान का लाभ लेना चाहता हो, वह या तो धनी एप पर जाएँ या pharmacy.dhani.com पर लोगऑन करे और अपने निरूशुल्क आर्डर का पंजीकरण करवाए। इसके अलावा वे धनी डॉक्टरों व विशेषज्ञ के साथ कभी भी निःशुल्क वीडियो कॉल कर सकते हैं, और 15 सेकंड के अंदर डॉक्टर के साथ  वीडियो कॉल पर सम्पर्क साध सकते हैं।
                 इस मुद्दे पर जुड़ते हुए चीफ मेडिकल ऑफिसर-धनी हेल्थ केयर, डॉक्टर स्मिता दास कहती हैं – ऐसा नहीं कि यह किट सम्पूर्ण कोविड केयर का विकल्प नही है, लेकिन यह कोविड केयर के शुरूआती दौर के लिए है जो कि शरीर में रोग प्रितकारक शक्ति बढाएगा और वह सभी वाइरल इन्फेक्शन को रोकने में मदद करेगा।
                 इस पहल का नाम है धनी आप के साथ” और इस पहल में अधिक मददगार होने के हेतु धनी ने अपने डॉक्टरों का एक मंडल बनाया है जो 24 घंटे धनी एप पर वीडियो कॉल के जरिए निःशुल्क मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेगा।
धनी हेल्थ केयर का परिचय-
धनी हेल्थ केयर लिमिटेड भारत में एक प्रमुख डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता हुआ संस्थान है। डीएचसीएल यह धनी सर्विसेज लि.  (डीएचएल) पर 100 प्रतिशत आधारित है जो कि भारत और विदेश में एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है। डीएचएल भारत में मुख्यतः एक डिजिटल हेल्थ केयर तथा लेन-देन के लिए वित्तीय कंपनी है जो अपने मोबाईल एप्लीकेशन धनी के द्वारा कार्यरत है, जिसके 250 लाख ग्राहक हैं। उपभोक्ता व्यवसायी के दर्जे में धनी एक सर्वाधिक डाऊनलोड किया गया एप है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox