शेमारू टीवी पर जगाने आस्था और विश्वास आ रहे हैं सिया के राम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 29, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेमारू टीवी पर जगाने आस्था और विश्वास आ रहे हैं सिया के राम

-शेमारू टीवी पर 14 मई से हर रात 7.30 बजे से होगा प्रसारित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मनोरंजन जगत में चमचमाते सितारे की तरह उभरनेवाले शेमारू टीवी ने हाल ही में सफलतापूर्वक एक साल पूरा किया है। इस एक साल में करोड़ों दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बनकर शेमारू टीवी ने शोज और उपहारों के जरिए कइयों के सपनों को पंख दिए हैं, तो बहुतों की मनचाही मुराद पूरी की है। ऐसे में एक बार फिर अपने प्रिय दर्शकों के लिए शेमारू टीवी लेकर आ रहे हैं भक्ति रस से भरपूर और बेहद अनूठा शो सिया के राम इस शो में आप देखेंगे कि कैसे रामायण को सीता जी के नजरिए से दिखाया गया है। देश का बच्चा-बच्चा रामायण की जिस कहानी से रूबरू है, उसी रामायण को बिल्कुल नजरिए से देखना और कुछ नए तथ्यों का उजागर होना यकीनन दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और अनूठा होगा। कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन से देश में हर तरफ डर, संशय और निराशा का अंधकार पसरा है, ऐसे में शेमारू टीवी का शो सिया के राम लोगों के मन में आस्था और विश्वास की लौ जगाने में यकीनन कामयाब होगा।  
                        बदलते आज के लिए सिद्धांत पर चलते हुए शेमारू टीवी ने पिछले एक साल में अपने दर्शकों को ऐसे शोज दिखाए हैं, जो बदलते भारत की तस्वीर पेश करते हैं। सिया के राम एक ऐसा ही अनोखा शो है, जिसमें पुरुष प्रधान समाज में पहली बार रामायण की संपूर्ण गाथा को माता सीता के दृष्टिकोण से दिखाया गया है। शो के सभी दृश्यों को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शो में सिया और राम के किरदार मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा ने निभाए हैं। देवी सीता के सशक्त किरदार को मदिराक्षी ने अपने बेहतरीन अभिनय से एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। रामायण के दूसरों शोज में सीता को ज्यादातर शांत दिखाया गया है, जबकि सिया के राम की सीता कर्तव्य पालन के साथ-साथ विचारों की स्वतंत्रता को भी प्राथमिकता देती हैं और समय-समय पर अपने पिता और पति के समक्ष अपने विचार खुलकर रखती हैं। आपको बता दें कि जहां प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, वहीं माता सीता को सर्वोत्तम आदर्श माना गया है। एक आदर्श पुत्री, आदर्श पत्नी, आदर्श मां के साथ ही वो एक आदर्श स्त्री हैं, जो आज की आधुनिक नारी के लिए प्रेरणाश्रोत हैं।
                   रामायण की महत्वपूर्ण पात्र होने के बावजूद रामायण के अन्य शोज में माता सीता के किरदार, उनके चरित्र और बलिदान को उतनी प्रधानता नहीं दी गई है, जिसकी वो हकदार हैं, जबकि सिया के राम में त्याग की मूर्ति देवी सीता के चरित्र और बलिदान को बेहद खूबसूरत ढंग से दर्शाया गया है। लक्ष्मण की भूमिका निभानेवाले करण सूचक ने अपनी खुशी बयां करते हुए कहा, में बेहद खुश हुं की मेरे दर्शक मुझे एक बार फिर से लक्ष्मण के रूप में देख पाएंगें।  सिया के राम मेरे दिल के बहुत करीब रहा है और में शेमारू टीवी का तहे दिल से सुक्रिया अदा करना चाहता हंु की उन्होंने ना सिर्फ मेरे दर्शको को पर मुझे भी सिया के राम देखने का दोबारा मौका दिया और उन लम्हो को वापिस से जीने का अवसर दिया।  मेरा विश्वास है की कोविद के दर के सौरन हमारा यह शो सब के मन में आस्था की एक किरण जरूर जगायेगा और हम जल्द ही पुराने दिनों के तरह जिन्दगी जी पाएंगे।  
                   सिया के राम शो में मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा के अलावा लक्ष्मण और उर्मिला का किरदार निभानेवाले करण सूचक और युक्ति कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह शो शेमारू टीवी पर 14 मई से हर रात 7.30 बजे प्रसारित होगा।    

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox