कोरोना बिमारी में अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी दिल्ली सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना बिमारी में अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी दिल्ली सरकार

-सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान, कहा-मां-बाप खो चुके बच्चों और अकेले हो चुके बुजुर्गों को दिल्ली सरकार सहायता देगी
NM News Arvind Kejeriwal

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा एलान किया है कि कोरोना के कारण जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है उन्हें और वो बुजुर्ग जिन्होंने अपने जवान बच्चों को खो दिया है उनकी आर्थिक सहायता दिल्ली सरकार करेगी।
            केजरीवाल ने कहा, इतने मायूसी के माहौल में, मैं आपको एक सुखद खबर देना चाहता हूं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में साढ़े आठ हजार कोरोना के मामले आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण दर 12 प्रतिषत रह गई है। दिल्ली में अब काफी कम लोग बीमार पड़ रहे हैं। मरीज कम होने के साथ अस्पतालों में बेड भी खाली हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से दिल्ली में बहुत ज्यादा केस आ रहे थे। 30 अप्रैल को तो 28 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब दिल्ली में काफी कम लोग बीमार पड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अस्पतालों से 3000 मरीज कम हो गए हैं। यानी 3000 बेड खाली हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ये बात देखने में आई है कि आईसीयू के बेड अब भी भरे हुए हैं। इसका मतलब है कि गंभीर मरीजों की संख्या अभी कम नहीं हुई है। हम इस दिशा में भी काम कर कर रहे हैं। लगभग 1200 आईसीयू बेड बनकर तैयार हो गए हैं जो आज-कल में चालू हो जाएंगे।
             दिल्ली में जो केस कम हो रहे हैं इसमें हर दिल्लीवाले का बहुत ज्यादा सहयोग रहा है। हमने दिल्ली में बहुत कड़ा लॉकडाउन लगाया और सभी दिल्लीवालों ने इसमें पूरा सहयोग दिया। सब बात कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों ने इतने कम समय में कोरोना के केस कम कैसे कर लिए। लेकिन ये लड़ाई अभी जारी है। अभी भी 8500 केस आए हैं इन्हें जीरो तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि अगर इस वक्त हम ढीले पड़ गए तो ये केस फिर से बढ़ सकते हैं तो ऐसे वक्त में हमें ढिलाई नहीं करनी है। केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हम बहुत से दिल्लीवासियों को बचा नहीं सके। मैं ऐसे कई बच्चों को जानता हूं जिनके माता-पिता कोरोना के चलते नहीं रहे। उन बच्चों का इस दुनिया में कोई नहीं है। ऐसे सभी बच्चों को कहना चाहता हूं कि मैं उनके साथ हूं। कोई भी बच्चा खुद को अनाथ न समझे, ऐसे किसी भी बच्चे की पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी। हर बच्चे की पढ़ाई जारी रहेगी। उन बच्चों की परवरिश का खर्च सरकार उठाएगी।
             केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में ऐसे कई बुजुर्ग हैं जिनके बच्चे कमाते थे तो घर चलता था। कोरोना की वजह उन बच्चों की जान चली गई। तो ऐसे बुजुर्गों से मैं कहना चाहता हूं कि मैं हूं। आप चिंता मत करना आपका ये बेटा जिंदा है। ऐसे सभी परिवार जिन्होंने अपने घरों के कमाने वाले सदस्य को खो दिया है दिल्ली सरकार उनकी आर्थिक सहायता करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हम ऐसे बच्चों और बुजुर्गों की तो सहायता आर्थिक रूप से कर देंगे लेकिन मेरी अपील है कि उनके पड़ोसी, रिश्तेदार उन्हें खूब प्यार दें, उनका ख्याल रखें। हम सभी दिल्लीवाली एक परिवार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox