अब राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था कोरोना मरीजों के घर तक पंहुचायेगी ऑक्सीजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था कोरोना मरीजों के घर तक पंहुचायेगी ऑक्सीजन

-सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं को फिलिप्स के 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के साथ सौंपी जिम्मेदारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी दिल्ली में कोरोना के मरीजों को राहत पंहुचाने के लिए सांसद प्रवेश वर्मा पूरी तैयारी के साथ जुट गये है। जिसके तहत पहले सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में पहले कोरोना सेवा केंद्रों की शुरूआत की और अब सांसद ने पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना मरीजों के घर तक ऑक्सीजन पंहुचाने की योजना की शुरूआत की है। क्षेत्र में सांसद द्वारा चलाये जा रहे कोरोना राहत योजनओं की काफी चर्चा हो रही है जिसकारण आम आदमी पार्टी के विधायकों की नींद उड़ गई है।
                 शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपनी संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान से अपने निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक नई तरह की योजना शुरूआत की है। योजना के तहत कोरोना मरीजों को उनके घर तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं की टीम को 100 फिलिप्स ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के साथ तैनात किया गया। इस अभियान का उद्घाटन बैजयंत पांडा, (उपाध्यक्ष, भाजपा) और सिधार्थन जी की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा व उनकी संस्था हमेशा लोगों के साथ रहेगी उनकी मदद करती रहेगी। इसके लिए उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी गांव-गांव व कालोनियों में जाकर लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें और जहां भी लोगों को भोजन, दवा व ईलाज की जरूरत हो तो फौरन उन तक सहायता पंहुचाये और इसके लिए राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था सदा उनके साथ खड़ी है। सांसद की इस अपील पर नजफगढ़, दिचाऊ कलां, रोशनपुरा, गोपालनगर, ईस्सापुर, द्वारका, हरिनगर, पालम, ककरोला व डाबड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर  ऑक्सीजन पंहुचाने का काम भी शुरू कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox