होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को घर पर उपलब्ध करवाई जाएगी ऑक्सीजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को घर पर उपलब्ध करवाई जाएगी ऑक्सीजन

- नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा डोर-टू-डोर ऑक्सीजन वितरण प्रणाली में सहयोग देने की अपील की।
NMN Desk https://www.oxygenhry.in/

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरुग्राम/शिव कुमार यादव/प्रदीप यादव/ नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को निगम कार्यालय में शहर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा डोर-टू-डोर ऑक्सीजन वितरण प्रणाली में सहयोग देने की अपील की। 

बैठक में उन्होंने कहा की सरकार द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। अपने घर पर ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए https://www.oxygenhry.in/ पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में ऑक्सीजन लेवल से संबंधित जानकारी का प्रमाण जैसे ऑक्सिमीटर का स्क्रीन शॉट या डॉक्टर की रिपोर्ट तथा कांटेक्ट डिटेल देनी अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नगर निगम गुरुग्राम की टीमें एवं सामाजिक संस्थाओं के वालंटियर होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। इस व्यवस्था में खाली सिलेंडर के बदले ऑक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि डोर-टू-डोर ऑक्सीजन वितरण पोर्टल पर आने वाले आवेदनों एवं शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई हैं। ये अधिकारी एवं कर्मचारी शिफ्ट अनुसार प्रातः 8 बजे से रात 11 बजे तक कार्यरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सुपरवाइजरी अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। सुपरवाइजरी अधिकारी की जिम्मेदारी जोनल टैक्सेशन अधिकारी दिनेश कुमार, अधीक्षक विजय कपूर तथा सफाई अधिकारी विजेंदर शर्मा को दी गयी है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox