
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरुग्राम/शिव कुमार यादव/प्रदीप यादव/ नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को निगम कार्यालय में शहर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा डोर-टू-डोर ऑक्सीजन वितरण प्रणाली में सहयोग देने की अपील की।
बैठक में उन्होंने कहा की सरकार द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। अपने घर पर ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए https://www.oxygenhry.in/ पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में ऑक्सीजन लेवल से संबंधित जानकारी का प्रमाण जैसे ऑक्सिमीटर का स्क्रीन शॉट या डॉक्टर की रिपोर्ट तथा कांटेक्ट डिटेल देनी अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नगर निगम गुरुग्राम की टीमें एवं सामाजिक संस्थाओं के वालंटियर होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। इस व्यवस्था में खाली सिलेंडर के बदले ऑक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा।
अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि डोर-टू-डोर ऑक्सीजन वितरण पोर्टल पर आने वाले आवेदनों एवं शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई हैं। ये अधिकारी एवं कर्मचारी शिफ्ट अनुसार प्रातः 8 बजे से रात 11 बजे तक कार्यरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सुपरवाइजरी अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। सुपरवाइजरी अधिकारी की जिम्मेदारी जोनल टैक्सेशन अधिकारी दिनेश कुमार, अधीक्षक विजय कपूर तथा सफाई अधिकारी विजेंदर शर्मा को दी गयी है।





More Stories
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक