देश में 3 लाख के करीब पंहुचे कोरोना के मामले, 21.5 लाख हुए कुल एक्टिव केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 3 लाख के करीब पंहुचे कोरोना के मामले, 21.5 लाख हुए कुल एक्टिव केस

-13 करोड़ लोगों को मिली वैक्सीन,
NM News

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जो पहले से काफी ज्यादा भयानक है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम को वायरस को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें देश के हालात की जानकारी दी गई। हालांकि अब देश में रोजाना आने वाला कोरोना का आंकड़ा 3 लाख के करीब पंहुच गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,57,000 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। जिस वजह से अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की किल्लत हो रही। इसको दूर करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर कड़े कदम उठा रही है।
                 पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जो पहले से काफी ज्यादा भयानक है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम को वायरस को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें देश के हालात की जानकारी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,57,000 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। जिस वजह से अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की किल्लत हो रही। इसको दूर करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर कड़े कदम उठा रही है।
                      राजेश भूषण ने एक राहत भरी खबर भी दी, जिसके तहत 13 करोड़ लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसमें पिछले 24 घंटें में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगी। उन्होंने बताया कि देश में 87 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी और 79 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। वहीं पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट 85 प्रतिशत और मृत्युदर 1.17 प्रतिशत हो गई है।
                       भूषण ने आगे बताया कि भारत सरकार द्वारा आपूर्ति किए गए वैक्सीन के आधार पर संचालित वैक्सीनेशन सेंटर निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। इन केंद्रों में आयु की सीमा 45 साल रहेगी। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स भी शामिल होंगे।वहीं वैक्सीन निर्माता अपने 50ः डोज भारत सरकार को उपलब्ध कराएंगे, जबकि बाकी 50ः डोज अन्य चैनलों में उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के बात को दोहराते हुए कहा कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवा सकेंगे।
                       राजेश भूषण ने एक राहत भरी खबर भी दी, जिसके तहत 13 करोड़ लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसमें पिछले 24 घंटें में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगी। उन्होंने बताया कि देश में 87 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी और 79 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। वहीं पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट 85 प्रतिशत और मृत्युदर 1.17 प्रतिशत हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox