महज 3 घंटे में खत्म हुआ ममता बनर्जी का धरना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महज 3 घंटे में खत्म हुआ ममता बनर्जी का धरना

-चुनाव आयोग के खिलाफ कर रही थी प्रदर्शन, ईसी ने 24 घंटे के चुनाव प्रचार-प्रसार पर लगाई थी रोक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिम बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना खत्म हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी ने महज तीन घंटे के भीतर ही अपना धरना खत्म कर दिया। बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से 24 घंटे के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी थी।
                    कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास ममता बनर्जी धरना कर रही थी। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई ममता बनर्जी के हिन्दू-मुस्लिम वाले बयान पर की गई थी। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार में ममता बनर्जी ने मुस्लिम वोट को लेकर बयान दिया था। आठ अप्रैल को हुगली में ममता बनर्जी ने चुनावी जनसभा के दौरान मुस्लिम वोटों को नहीं बटने की बात कही थी। इसी पर चुनाव आयोग ने उनपर प्रचार प्रसार करने से रोक दिया। ममता बनर्जी 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई के खिलाफ ममता बनर्जी धरने वा बैठी थी।
                   ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा जानती है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। इसलिए ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई हो रही है।  ममता बनर्जी का आरोप है कि भाजपा राज्य में हिंसा फैला रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बाहरी लोग घुसकर हंगामा कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox