अर्धसैनिक बलों के जवानों की मांगों को लेकर राज्यपाल से मिला एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अर्धसैनिक बलों के जवानों की मांगों को लेकर राज्यपाल से मिला एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की महामहीम राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अर्धसेनिक कल्याण बोर्ड के गठन, सेना की तर्ज पर अर्धसैनिक बलों को एक्स-मैन का दर्जा एवं अन्य भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर महामहिम राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक से राजभवन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।
                   इस संबंध में महासचिव रणबीर सिंह ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल महोदय ने अर्धसेनिक बलों के जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश की अंदरूनी, बाहरी सुरक्षा एवं राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षा बलों द्वारा देश में अचानक आई प्राकृतिक विपदाओं में आम जान-माल की सुरक्षा, दंगाइयों को काबू करने व चुनावों के दौरान निभाई गई निष्पक्ष भूमिका का पूरा राष्ट्र ऋणी है। अर्ध-सेनिक बलों के जायज मुद्दों पर सहमति जताते हुए प्रतिनिधि मंडल को महामहिम ने विश्वास दिलाया कि सिफारिश के साथ ज्ञापन को मेघालय मुख्यमंत्री को भेजेंगे। महामहिम राज्यपाल के साथ की गई बैठक में जयेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष मध्यप्रदेश, पुर्व अर्धसेनिक सैफूद्दीन शिबली व अनिल कुमार ने भाग लिया। बैठक सदभावपूर्ण माहौल में हुई और उन्हे उम्मीद है कि महामहिम के प्रयासों से अर्धसैनिकों को जरूर उनका हक मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox