आर्थिक परेशानियों के चलते हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आर्थिक परेशानियों के चलते हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी

-द्वारका साउथ थाना में तैनात था हेड कांस्टेबल महेश, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साउथ थाना में तैनात हेड कांस्टेबल ने नजफगढ़ के अजय पार्क स्थित अपने आवास पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। आशंका है कि इन परेशानियों के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल नजफगढ़ थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
                     पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल महेश द्वारका साउथ थाना में डयूटी आफिसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम के मामले में महेश बेहतरीन तरीके से कामकाज करते थे। रविवार डयूटी पूरा करने के बाद रात करीब 12 बजे वे अपने घर के लिए निकले। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे बातचीत में बिल्कुल सामान्य थे। उनकी बातों से या उनके चेहरे पर तनाव बिल्कुल भी नहीं झलक रहा था। अजय पार्क में उन्होंने हाल ही में रहने के लिए मकान बनाया था। उनके कुछ रिश्तेदार भी इन दिनों यहां आए हुए थे। सुबह एक रिश्तेदार जब उन्हें उठाने के लिए गया तो पाया कि कमरे का दरवाजा खुला है। अंदर देखने पर पाया कि वे पंखे से लटके हुए हैं। रिश्तेदार ने शोर मचा दिया। इसके बाद घर के अन्य सदस्य पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अभी तक की छानबीन में किसी प्रकार की साजिश नजर नहीं आ रही है। हालांकि किस तरह की आर्थिक परेशानी थी और क्यों थी, इसके बारे में छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

वर्ष 2003 में हुए थे भर्ती
मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिला के रहने वाले महेश दिल्ली पुलिस में वर्ष 2003 में भर्ती हुए थे। द्वारका साउथ में करीब सवा वर्ष से उनकी तैनाती थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox